गोलमाल अगेन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अजय देवगन की फिल्म को मिला ब्लॉक बास्टर का खिताब
अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन को रिलीज होकर यह 5 वा हफ्ता चल रहा है।
गोलमाल अगेन अभी भी सिनेमाघरों में देखी जा रही है। इसकी तीन वजह है। पहला अजय देवगन, दूसरा कॉमेडी और तीसरा अभी तक बॉक्स ऑफिस किसी बड़ी फिल्म का रिलीज ना होना। यही वजह है कि फिल्म ने कमाई के मामले में 200 करोड़ रूपये का आंकडा क्रॉस कर दिया है।
कमाई से याद आया फिल्म ने देशभर से गुरुवार के दिन यानि कल के दिन कितने रूपये कमाएं है इसका रिपोर्ट आ चुका है। फिल्म ने कल के दिन बॉक्स ऑफिस पर 40 लाख रूपये की कमाई की है। अब इस हिसाब से फिल्म की कुल कमाई 203.13 करोड़ रूपये हो चुकी है।
तो वही इस फिल्म के लिए एक खुशखबरी और है। गोलमाल अगेन को ब्लॉक बास्टर फिल्म का खिताब भी मिल चुका है। इस बात से निर्देशक रोहित शेट्टी इतने खुश हैं कि वे जल्द ही गोलमाल 5 बनाने की तैयारी करना चाहतें हैं।
उन्हें तो बस इंतज़ार है एक अच्छी स्क्रिप्टिंग का। वैसे कई दिनों पहले रोहित ने इस बात की घोषणा भी कर दी थी। हालाकि फिल्म के टाइटल नाम का अभी रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया है। लेकिन जल्द ही हो जाएगा। फिलहाल वे स्टार प्लस पर आने वालें नए टैलेंट शो ‘इंडिया का अगला सुपरस्टार’ की शूटिंग में व्यस्त हो चुकें है।
अगर गोलमाल 5 बनाई जाती है तो रोहित उन्ही कलाकारों को फिर लेंगे जो पहले के सीरीज में काम करते हुए आएं है। हम बात कर रहें है अरशद वारसी, कुनाल खेमू, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े की। बस हर बार की तरह इस फिल्म में अभिनेत्री को बदला जा सकता है। खबर यह है कि गोलमाल 5 में करीना कपूर को लिया जा सकता है। डिअर रोहित शेट्टी और टीम आप सभी को हमारे तरफ से बहोत सारी बधाई।

Post a Comment