नहीं टली 'पद्मावती' की रिलीज डेट, सभी खबरों को मेकर्स ने बताया अफवाह !!
निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती के रिलीज डेट को लेकर लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं। इंडिया टुडे के खबर के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है और अब पद्मावती फिल्म 1 दिसंबर के बजाय 12 जनवरी को रिलीज होगी। इस खबर के बाद सभी जगह जैसे खलबली मच गई। लेकिन पद्मावती के मेकर्स ने सामने आ कर इन सभी खबरों को अफ़वाह बताते हुए कहा, ‘इन सभी खबरों को आधारहीन कहा हैं।
पद्मावती के निर्माताओं में से एक Viacom18 के सीओओ अजीत अंधारे ने बात रखते हुए कहा हैं, ‘फिल्म पद्मावती की रिलीज डेट आगे नहीं बधाई गई हैं। रिलीज डेट आगे बढ़ने की जो भी खबरें आ रही हैं उसमें किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है।
इंडिया टुडे ने अपनी खबर में बताया था कि, ‘पद्मावती मेकर्स की ओर से सेंसर को ओरिजिनल डॉक्युमेंट भेजी गई हैं, जोकि अधूरी थी। डॉक्यूमेंटेशन में कमी होने के कारण सेंसर इस फिल्म को प्रमाणन देने में असमर्थ हैं।‘ इंडिया टुडे ये भी बताया कि मेकर्स की ओर से आज यानि 17 नवंबर को सेंसर बोर्ड को कॉपी सौंपी गई है। उसमें कई तरह की खामियां हैं।
दरअसल, नियमों के मुताबिक सेंसर सर्टिफिकेशन पाने के लिए फिल्म रिलीज के 15 दिन पहले सेंसर के पास भेजना चाहिए होता हैं। लेकिन काम पूरा ना होने के कारण 17 नवंबर को फिल्म को सेंसर के पास भेजी गई है। अगर सेंसर ने नियम का पालन किया तो 1 दिसंबर को फिल्म रिलीज नहीं हो सकती हैं। खैर, फिल्म की रिलीज पर अब उल्टी तलवार लटकी नजर आ रही है।
बता दें, फिल्म में पद्मावती के किरदार में दीपिका पादुकोण नजर आने वाली है। तो वहीँ रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के रोल में दिखेंगे। फिल्म को लेकर बहुत शहरों में विरोध हो रहा हैं।

Post a Comment