Header Ads

बर्थडे पर ऐश्वर्या की बेटी ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस, ऐसा था आराध्या का लुक




ऐश्वर्या ने हाल ही में 16 नवंबर को बेटी आराध्या का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान 'प्रतीक्षा' में हुई ग्रैंड पार्टी में उनकी बेटी आराध्या डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिंक गाउन में नजर आईं। वैसे, देखने में भले ही यह नॉर्मल गाउन लग रहा हो, लेकिन यह काफी महंगा है। दरअसल, आराध्या ने फ्लोरल प्रिंट वाले जिस मिलेनियल पिंक बॉलरूम गाउन को पहना था, उसकी कीमत करीब 60 हजार रुपए है।



- इतना ही नहीं इस गाउन के साथ आराध्या ने पिंक लेदर चियारा प्री-वॉकर्स शूज कैरी किए, जिनकी कीमत करीब 20 हजार रुपए है।


- आराध्या के बर्थडे पर बच्चन फैमिली के अलावा शिल्पा शेट्टी बेटे वियान के साथ नजर आईं। वहीं, सोनाली बेन्द्रे भी अपने बेटे को लेकर यहां पहुंचीं।


- संजय दत्त के बच्चे शाहरान और इकरा के अलावा फराह खान भी अपने तीनों बच्चों के साथ नजर आईं।


- इनके अलावा तारा शर्मा, सोनाली कुलकर्णी, बंटी वालिया, सनी दीवान और डब्बू रत्नानी भी अपने-अपने बच्चों के साथ पहुंचे।