मौनी रॉय के बाद अब ये एक्ट्रेस भी 'नागिन' से हुई बाहर, सामने आई ये वजह
ड्रामा क्वीन एकता कपूर का फिक्शनल ड्रामा 'नागिन 3' अभी शुरू भी नहीं हुआ, लेकिन इससे पहले ही सुर्खियों में है। हाल ही में खबरें आई थीं कि 'नागिन' के फर्स्ट और सेकंड पार्ट का हिस्सा रहीं मौनी रॉय इस शो से बाहर हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब उनके बाद शो में शेशा और रुचिका का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस अदा खान भी इसके तीसरे पार्ट से बाहर हो गई हैं। इतना ही नहीं मेकर्स ने अदा के रोल के लिए नई एक्ट्रेस के ऑडिशन भी शुरू कर दिए हैं।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदा खान स्ट्रॉन्ग और पॉजिटिव रोल के साथ ही कुछ अलग करना चाहती हैं। यही वजह है कि उन्होंने नेगेटिव रोल वाले सीरियल करने से इनकार कर दिया।
- वहीं, मौनी रॉय के पास कुछ फिल्मों के ऑफर है, जिसकी वजह से वे 'नागिन 3' का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। वे अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
- खबरों की मानें तो अपकमिंग टीवी शो 'नागिन 3' जनवरी में ऑनएयर होगा, जो टीवी सीरियल 'चंद्रकांता' को रिप्लेस करेगा।

Post a Comment