इन्हें पोस्टर लगाकर कहा था आतंकी, अब ऐसे बने अमेरिका के पगड़ीधारी मेयर
रविंदर भल्ला को आतंकी करार देते हुए पोस्टरबाजी की गई थी, आज उन्होंने अमेरिका में इतिहास रच दिया है। वे न्यूजर्सी के होबोकेन शहर के मेयर बने हैं। वे भारतीय मूल के दूसरे ऐसे पगड़ीधारी है जो अमेरिका में मेयर बने हैं। उन्होंने 6 कैंडिडेट्स को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। भल्ला की उम्मीदवारी का समर्थन निवर्तमान मेयर डॉन जिमर ने किया था। जिमर ने जून में घोषणा की थी कि वे दोबारा इस पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। फिर भल्ला की दावेदारी सामने आई।
- भल्ला सात साल से होबोकेन सिटी काउंसिल का हिस्सा थे। काउंसिल के सदस्य माइकल डीफस्को, जेनिफर गियाटिनो और एंथोनी रोमानो समेत छह प्रतिद्वंदियों को हराकर भल्ला ने जीत हासिल की।
- चुनाव जीतने के बाद भल्ला ने अपने समर्थकों से कहा, ‘मुझमें, मेरे समुदाय और मेरे देश पर विश्वास दिखाने के लिए शुक्रिया। हमें साथ काम कर शहर को आगे ले जाना है।’
- पिछले सप्ताह भल्ला को निशाना बनाते हुए कई पोस्टर सामने आए थे। एक पोस्टर उनकी कार पर भी लगाया गया, जिसमें लिखा था, ‘अपने शहर पर किसी आतंकवादी का अधिकार न होने दें।’
- इससे पहले न्यूजर्सी के एक व्यक्ति ने ट्वीट किया था, ‘आखिर होबोकेन इस शख्स को निकाय सदस्य कैसे बना सकता है? उसे तो अमेरिका में रहने की अनुमति न दी जाएं। आतंकी।’
- भल्ला का जन्म न्यूजर्सी में हुआ था। वे १९९९, से होबोकेन में रह रहे हैं।
- वे और उनकी पत्नी नवनीत ह्यूमन राइट्स के लिए काम करते हैं, उनकी नागरिकता अमेरिका की है।
- भल्ला यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बफेर्ले (बीएस), लंदन स्कूल ऑफ इकोनामिक्स और टुलाना यूनिवर्सिटी लाॅ स्कूल से पासआउट हैं।
सत्येंद्र सिंह हुजा जनवरी 2012 में जीत हासिल कर वर्जिनिया के शेरलोटस्विले शहर के मेयर बने थे। वे 2016 तक मेयर रहे।
- हुजा का जन्म उत्तराखंड के नैनीताल में हुआ था। वे 1960 में अमेरिका गए थे और 38 साल तक अर्बन प्लानिंग को लेकर वहां काम किया।

Post a Comment