ये हैं 'देवसेना' के भैया-भाभी, कुछ ऐसी है उनकी फैमिली
7 नवंबर, 1981 को कर्नाटक के मेंगलुरू में जन्मीं अनुष्का का रियल नेम स्वीटी है।
फिल्म 'बाहुबली' में देवसेना का रोल प्ले कर चुकीं एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी 36 साल की हो चुकी हैं। 7 नवंबर, 1981 को कर्नाटक के मेंगलुरू में जन्मीं अनुष्का का रियल नेम स्वीटी है। बता दें कि अनुष्का नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं। उनकी फैमिली में कोई भी फिल्मों में नहीं रहा। अनुष्का खुद फिल्मों में आने से पहले भरत ठाकुर के अंडर में योगा इंस्ट्रक्टर का काम करती थीं। इसी बीच उन पर एक डायरेक्टर की नजर पड़ी और उन्होंने अनुष्का को फिल्म ऑफर कर दी।
अनुष्का के पिता एएन विट्ठल शेट्टी और मां का नाम प्रफुल्ला शेट्टी है। उनके दो भाई हैं। बड़े भाई का नाम साई रमेश शेट्टी और छोटे का गुणरंजन शेट्टी है। दोनों ही अनुष्का से बड़े हैं। साई रमेश पेशे से कॉस्मेटिक सर्जन हैं और उनकी शादी सलोनी राय से हुई है। वहीं छोटे भाई गुणरंजन बिजनेसमैन हैं।
अनुष्का को उनके पहले ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का का फर्स्ट फोटोशूट और ऑडिशन देखने के बाद प्रोड्यूसर ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था और उस वक्त उनकी उम्र 20 साल थी।
उन्होंने 2005 में तेलुगु फिल्म 'सुपर' से डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें साउथ में पहचान 2006 में आई फिल्म 'विक्रमरकुडु' से मिली। इसके डायरेक्टर एसएस राजामौली थे। अनुष्का इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने राजामौली के साथ तीन बार काम किया है। अनुष्का ने 2011 में आई फिल्म 'वानम' में प्रॉस्टिट्यूट का रोल भी किया है।
36 साल की अनुष्का 'बाहुबली' के अलावा 'डॉन' (2007), 'किंग' (2008), 'शौर्यम' (2008), 'बिल्ला' (2009), अरुंधति (2009), 'रगड़ा' (2010), वेदम (2010), वानम (2011), रुद्रमादेवी (2015) और सिंघम-2 जैसी 30 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं।


Post a Comment