वायरल हो रहे MMS पर बोलीं शिल्पा, मुझे ब्लैकमेल करने के लिए रची ये साजिश
बिग बॉस के घर में भाबीजी यानी शिल्पा शिंदे और प्रोड्यूसर विकास गुप्ता की नोकझोंक आए दिन नया रूप ले रही है।
इसी बीच शिल्पा का एक MMS सामने आने के बाद ये लड़ाई और भी खतरनाक हो गई है। हाल ही में वीकेंड का वार में सलमान ने इस मामले में शिल्पा और विकास को खूब सुनाया। इस पर विकास ने सलमान से कहा कि शिल्पा ने घरवालों से कहा है कि मैंने उनका कोई अश्लील MMS बनवाया है।
वायरल हो रहे MMS की फोटो में शिल्पा शिंदे की तरह दिखने वाली एक लड़की किसी शख्स के साथ बेड पर लेटी नजर आ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि बिन मेकअप के दिख रही ये लड़की शिल्पा शिंदे है, लेकिन इस बात का कोई भी ठोस सबूत नहीं है। खुद शिल्पा ने कहा है कि जो लड़की मेरी तरह दिखती है वो किसी हिंदी पोर्न की एक्ट्रेस है, जो बिन मेकअप मेरी तरह दिख रही है।
विकास गुप्ता के मुताबिक, शिल्पा ने आरोप लगाया है कि ये MMS मैंने तब बनवाया, जब शिल्पा 'भाबीजी घर पर हैं' से बाहर हो गई थीं। हालांकि शिल्पा ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन हो सकता है 'भाबीजी' के मेकर्स ने मुझे ब्लैकमेल करने के लिए यह MMS बनवाया हो। बता दें कि 'भाबीजी घर पर हैं' की टीम से झगड़े के बाद शिल्पा ने ये शो छोड़ दिया था।
विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे के बीच झगड़ा 'बिग बॉस' में आने से पहले से ही है। लेकिन हाल ही में वीकेंड का वार में विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बीच शिल्पा शिंदे बीच में पार्थ समथान का नाम लेकर कूद पड़ीं। पार्थ समथान का नाम सुनते ही विकास गुप्ता भड़क गए और उन्होंने शिल्पा शिंदे को धमकी दे डाली कि वो उनका राज सभी को बता देंगे।
कहा जा रहा है कि विकास गुप्ता शिल्पा शिंदे के जिस राज को उगलने की बात कर रहे थे वो शिल्पा की शादी से जुड़ा है। दरअसल शिल्पा शादी पहले अपने को-स्टार रोमित राज के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों की शादी होने वाली थी। सारी तैयारियां हो गईं थीं, लेकिन ऐन मौके पर रोमित राज और शिल्पा शिंदे का रिश्ता टूट गया और वो शादी नहीं हो पाई। जहां रोमित अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए वहीं शिल्पा अब भी सिंगल ही हैं।
इन दिनों शो में शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के बीच छिड़ी जंग ने 'बिग बॉस' में काफी उथल-पुथल मचा रखी है। शिल्पा हाल ही में हुए लग्जरी बजट टास्क में मिली विकास से हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं इसलिए वे उन्हें तंग करने के लिए हर दिन कोई ना कोई नया तरीका ले आती हैं। पिछले दिनों में विकास कंटेस्टेंट शिल्पा की हरकतों से परेशान होकर घर से भागने की कोशिश कर चुके हैं इस बार फिर उन्होंने यही काम दोहराया।
विकास गुप्ता शो में शिल्पा से इस कदर परेशान हो गए कि उन्होंने 'बिग बॉस' को शो छोड़ने और कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के बदले 2 करोड़ रु. पेनल्टी भरने की बात तक कह दी है। वैसे, विकास ने कई बार 'बिग बॉस' के नियमों को तोड़ने की कोशिश की है। 'बिग बॉस' के मना करने के बावजूद वे बार-बार कालकोठरी से बाहर आए हैं।
एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने एशिया टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "शिल्पा और विकास कभी एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' (2015) के दौरान एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, ये बात इन्होंने सबसे छुपाकर रखी थी।"
- गहना ने कहा, "विकास और शिल्पा काफी क्लोज थे। एक टाइम था जब ये एक-दूसरे के साथ फिजिकल रिलेशनशिप में थे और विकास को ही शिल्पा शो से बाहर निकाले जाने की वजह भी मानती हैं।"
- "दरअसल, विकास को अपनी जॉब ज्यादा प्यारी थी और वे रिलेशनशिप को सिर्फ फिजिकल एंगल से देखते थे, लेकिन शिल्पा उनसे इमोशनली अटैच हो गई थीं। इसी से दोनों का रिश्ता एक टाइम के बाद टूट गया।"
- "बाद में शिल्पा की जब चैनल के साथ लड़ाई हुई तो उन्हें लगा कि विकास साथ देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वे चैनल की तरफ जाकर खड़े हो गए।"
- गहना ने आगे कहा, "चैनल कलर्स और प्रोडक्शन हाउस एंडमोल शिल्पा और विकास के फिजिकल रिलेशनशिप के बारे में जानते हैं। यही वजह है कि दोनों को एक ही सीजन में बुलाया गया।"


Post a Comment