Header Ads

बिग बॉस से बाहर होते ही ढिंचैक पूजा को मिला ये शो, हर महीने कमाती हैं इतना

1


बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री लेने वाली ढिंचैक पूजा के फैन्स के लिए अच्छी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ढिंचैक पूजा जल्द ही एक नए शो 'एंटरटेनमेंट की रात' में नजर आने वाली हैं। इस शो के हर एक एपिसोड में दो नए मेहमानों को बुलाया जाएगा और दोनों रैप के जरिए एक-दूसरे से तकरार करते और मजाक उड़ाते दिखेंगे। लास्ट में जो माइक छोड़ देगा उसकी हार मान ली जाएगी। खबरें हैं कि शो में दीपिका कक्कड़, मौनी रॉय, आदित्य नारायण और रवि दुबे भी दिखेंगे। शो की शूटिंग एक-दो दिन में शुरू हो सकती है।


दिल्ली की रहने वाली 'ढिंचैक पूजा' उर्फ पूजा जैन (23) का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ है। पूजा ने रोहतक के मॉडल स्कूल से अपनी पढ़ाई की है और अब वह गुरु गोविंद सिंह इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर रही हैं।


- हाल ही में उनका एक गाना 'आफरीन तो बेवफा' रिलीज हुआ था, जो काफी चर्चा में रहा। अपलोड होने के 13 घंटे में ही ढिंचैक के इस गाने को करीब 60 हजार लोगों ने दिख लिया था।


जानकारी के मुताबिक पूजा एक महीने में कुल 3 लाख से लेकर 50 लाख तक की कमाई कर लेती हैं। जैसा की हमने बताया कि पूजा एक यूट्यूबर हैं इसलिए जब-जब लोग उनके गानों को क्लिक करते हैं तो इससे पूजा को ही फायदा होता है।


बिग बॉस में अर्शी खान के साथ बेड शेयर करने वाली ढिंचैक पूजा का काफी मजाक उड़ा था। दरअसल, अर्शी ने घरवालों को बताया था कि पूजा के सिर में काफी जुएं हैं, जिसके चलते घरवाले उससे दूरी बनाने की बातें करने लगे हैं। बाद में हितेश और शिल्पा शिंदे ने जुओं की दवा मंगाने की बात कहकर मामला शांत कराया था।



बता दें कि पूजा ने लिरिक्स राइटिंग का कोर्स किया है और जब उन्होंने पहला गाना 'स्वैग वाली टोपी' लिखा था तो लोगों ने उन्हें इस गाने का वीडियो बनाने को इंस्पायर किया था।



ढिंचैक पूजा का फेवरेट कलर ब्लैक और गोल्ड है। खाने में उसे सभी प्रकार का फास्ट फूड पसंद है, लेकिन बर्गर कुछ खास ही पसंद है।



ढिंचैक 'सेल्फी मैंने ले ली आज', 'दिलों का शूटर ये मेरा स्कूटर', स्वैग वाली टोपी, और 'बाबू दे दे थोड़ा कैश' जैसे एल्बम बना चुकी हैं।