गर्लफ्रेंड की कार बेचने के लिए एक डायरेक्टर ने बनाया ऐसा विज्ञापन, जो हो गया वायरल
एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की कार को बेचने के लिए ऐसा विज्ञापन बनाया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसकी हर तरफ खूब चर्चा हो रही है। 29 साल के Max Lanman एक डायरेक्टर और राइटर हैं, जो लॉस एंजेलिस में रहते हैं।
मैक्स लैनमैन की गर्लफ्रेंड कैरी हॉलेंबेक को अपनी कार बेचनी थी और सबकी तरह उनको भी इसकी अच्छी कीमत चाहिए थी। इसके लिए उनके ब्वॉयफ्रेंड ने इसमें मदद की। लेकिन उनकी मदद करने का तरीका सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
हैरी के पास 1996 मॉडल की होंडा एकॉर्ड गाड़ी है। जिसकी अच्छी कीमत पर बेचने के लिए उसके ब्वॉयफ्रेंड ने एक विज्ञापन फिल्म बनाई। पहली नजर में इस विज्ञापन को देखने से लगता है कि ये किसी फिल्म का सीन है या किसी कंपनी के लिए विज्ञापन बनाया गया है। लेकिन विज्ञापन के आखिरी में पता चलता है कि यह एक कार को बेचने के लिए बनाया गया एड है।
इस विज्ञापन में कार की पूरी क्वॉलिटी बताई है। उसके फीचर बताए गए हैं। विज्ञापन की एक्ट्रेस अन्ना मारिया अवे ने एक्टिंग की है। विज्ञापन के शुरू में एक्ट्रेस कार के पीछे लगे शीशे में चेहरा देखती है। इसके बाद एक्ट्रेस गाड़ी चलाती है और आगे की सीट पर रखी कॉफी पीती है। उसके साथ एक बिल्ली भी है। इसके बाद कार हेलिकॉप्टर से शॉट फिल्माया गया है। यह सबकुछ देखने में किसी फिल्मी सीन की तरह लग रहा है। इस एड को यूट्यूब पर पोस्ट किया गया है। यह विज्ञापन काफी लोगों को ध्यान आकर्षित कर रहा है।
लैनमैन एक मशहूर डायरेक्टर और राइटर हैं। जिन्होंने कई कंपनियों मसलन माइक्रोसॉफ्ट के लिए विज्ञापन बनाए हैं। इस विज्ञापन की चारों तरफ खूब चर्चा हो रही है। इसकी बोली 10 लाख डॉलर लगाई गई। लेकिन पता चला कि ये नकली बोली है। लेकिन इसके बाद इसकी बोली बढ़ती गई।


Post a Comment