Header Ads

बुढ़ापे में जवान लड़की को कर रहा था डेट, शादी से पहले दूसरे के साथ भागी




प्यार की कोई उम्र नहीं होती। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ब्रिटेन के रॉन शेफर्ड ने एक के बाद एक आठ शादियां कर ली और नौवें की तैयारी कर रहे थे। लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि उनकी होने वाली बीवी गायब ही हो गई।

69 साल के रॉन के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने ब्रिटेन में सबसे ज्यादा शादियां करने का रिकॉर्ड बनाया है। अभी तक उन्होंने आठ शादियां की है और सभी से डिवॉर्स लेने के बाद फिलहाल अपने से आधी उम्र से भी कम की लड़की को डेट कर रहे थे। दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। लेकिन शादी के कुछ ही दिन पहले उनकी 28 साल की गर्लफ्रेंड क्रिस्टल ललेक उन्हें छोड़ किसी और के साथ भाग गई। इससे रॉन का दिल टूट गया है।

उन्हें ऐसा लगा था कि क्रिस्टल के रूप में उन्हें हमेशा के लिए जीवनसाथी मिल गया है। उन्होंने क्रिस्टल को दिल से प्यार किया था लेकिन उसके ऐसे भाग जाने से रॉन काफी अकेले पड़ गए हैं।
नौवीं बीवी बनाने की थी चाहत


रॉन क्रिस्टल को अपनी नौवीं बीवी बनाना चाहते थे। दोनों साल २०१५, से डेट कर रहे थे। रॉन ने क्रिस्टल को तब प्रपोज किया था जब वो उनके साथ फिलीपींस में क्रिसमस की छुट्टियां मना रही थीं। इससे पहले रॉन ने आठ शादियां की हैं, जिनसे उनके आठ बच्चे भी हैं। क्रिस्टल उनके सबसे बड़े बेटे से भी छोटी थी।





अपनी गर्लफ्रेंड के भाग जाने के बाद अब रॉन को ऐसा लग रहा है कि क्रिस्टल का किसी और के साथ अफेयर था। इसलिए वो उसके साथ ही भाग गई। उसने क्रिस्टल के लिए सबकुछ किया लेकिन उस लड़की ने रॉन को खुद को छूने भी नहीं दिया। जी हां, रॉन को इस बात से बुरा लग रहा है कि उसे लड़की ने बेवकूफ बनाया। दरअसल, क्रिस्टल ने धर्म का आड़ ले रॉन को खुद को कभी टच तक नहीं करने दिया था। रॉन भी क्रिस्टल का प्यार पाने के लिए उसे महंगे गिफ्ट्स देते रहते थे लेकिन फिर भी क्रिस्टल किसी और के साथ भाग गई।