दुनिया की सबसे लंबी सुपरमॉडल हैं ये, इंडिया से है ऐसा कनेक्शन
रूस की 29 वर्षीय कैटरीना लिसीना दुनिया की सबसे लंबी महिला हैं। अपने सोशल मीडिया फोटोज के कारण वे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पहले बास्केटबॉल प्लेयर रहीं कैटरीना अब एक सुपरमॉडल बन चुकी हैं। 6 फीट 9 इंच की हाइट के साथ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दुनिया की सबसे लंबी और सबसे लंब पैरों वाली महिला के रूप में दर्ज है। सबसे खास बात ये कि कैटरीना का इंडियन कनेक्शन भी है।
- कैटरीना अपने कई मॉडलिंग असाइनमेंट्स के लिए इंडिया आती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने कई फोटोज शेयर किए हैं जिसमें वे ताजमहल से लेकर वृंदावन तक फोटोशूट कराते नजर आ रही हैं। कैटरीना अपनी वेबसाइट modellongestlegs पर भी फोटोज अपलोड करती रहती हैं।
दुनिया में सबसे लंबे पैर
- गिनीज बुके के मुताबिक कैटरीना के पैर 52.4 इंच लंबे हैं। उनके पंजे करीब एक फीट के हैं।
- मॉडलिंग से पहले बास्केटबॉल प्लेयर रहीं कैटरीना 2008 ओलिम्पिक में रूसी महिला टीम की ओर से खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं।
- कैटरीना जब अपने दोस्तों के साथ खड़ी होती हैं तो वे उनके कंधे तक भी नहीं आते हैं। लोग उन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं। कुछ समय पहले भारत दौरे पर वे सेंटर ऑफ अट्रेक्शन रही थीं।
- बता दें कि कैटरीना के पिता की हाइट 6 फीट 5 इंच है, जबकि मां की हाइट 6 फीट 1 इंच है। उनके पिता का कहना था कि कैटरीना का जब जन्म हुआ तो वह नॉर्मल बच्चों से ज्यादा बड़ी थी।

Post a Comment