Header Ads

17 साल तक कबाड़ में काम करता रहा शख्स, घर पर बनाई इतनी महंगी कार


अमेरिका के स्टेट विस्कॉन्सिन में रहने वाले Ken Imhoff को Cannonball Run मूवी देख कर उसमे मौजूद एक सुपर कार से प्यार हो गया था। Lamborghini Countach नाम की इस कार को वे इतना प्यार करने लगे थे कि वे इसके बिना नहीं रह पा रहे थे। केन इसको खरीदना अफॉर्ड नहीं कर सकते थे इसलिए उन्होंने इसे अपने हाथों से बनाने का सोचा।

केन ने लैम्बोर्गिनी को बनाने का फैसला 1990 में लिया था और ये 2008 में जाकर पूरी तरीके से तैयार हुई थी। 17 सालों तक दिन रात एक करके उन्होंने इसे अपने घर के बेसमेंट में बनाया। केन एक इंजीनियर है इसलिएउन्हें कार से रिलेटेड थोड़ी नॉलेज पहले से ही थी। इसी को इस्तेमाल करके उन्होंने खुद इस कार को बिना किसी मदद के तैयार कर लिया। सबसे पहले उन्होंने कार के शेप का लकड़ी से एक स्ट्रक्चर बनाया। उसके ऊपर मेटल लगाया। धीरे-धीरे कार के पार्ट्स बनाते गए और उसे जोड़ दिया।

केन ने कार को बनाने के कुछ सालों बाद इसको ईबे (ebay) पर बेचने के लिए लगा दिया था। उन्होंने इसे 48 लाख रुपए (75000 डॉलर्स) में बेचने के लिए लगाया था। मियामी में रहने वाले एक व्यक्ति ने इस कार को खरीदा था। लेकिन अभी तक ये सामने नहीं आया कि उसने ये कार कितने में खरीदी।