बिग बॉस: 'भाभीजी' की हरकतों से परेशान सलमान, कर सकते हैं शो से बाहर!
सलमान खान इस वीकेंड का वार बिग बॉस में बुरे बर्ताव की वजह से कंटेस्टेंट को बेघर कर सकते हैं।
रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 में होस्ट सलमान खान के समझाने के बाद भी कंटेस्टेंट एक-दूसरे पर पर्सनल कमेंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी वजह से सलमान वीकेंड का वार एपिसोड में बुरे बर्ताव करने वाले कंटेस्टेंट को घर से बेघर कर सकते हैं।शिल्पा और विकास ने तोड़े नियम...
- इन दिनों शो में शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के बीच छिड़ी जंग ने 'बिग बॉस' में काफी उथल-पुथल मचा रखी है।
- शिल्पा हाल ही में हुए लग्जरी बजट टास्क में मिली विकास से हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं इसलिए वे उन्हें तंग करने के लिए हर दिन कोई ना कोई नया तरीका ले आती हैं।
- पिछले दिनों में विकास कंटेस्टेंट शिल्पा की हरकतों से परेशान होकर घर से भागने की कोशिश कर चुके हैं इस बार फिर उन्होंने यही काम दोहराया।
- वे शिल्पा से इस हद तक परेशान हो गए हैं कि उन्होंने 'बिग बॉस' को शो छोड़ने और कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के बदले में 2 करोड़ रु. पेनल्टी भरने की भी बात कह दी है।
- सलमान पहले ही वार्निंग दे चुके हैं कि कोई किसी पर पर्सनल कमेंट न करें। बावजूद इसके शिल्पा ने विकास पर कई निजी हमले किए है।
- ऐसे में हो सकता है कि सलमान, शिल्पा को इस शो से बाहर कर दें। हालांकि विकास भी एविक्ट हो सकते हैं।
- विकास ने कई बार 'बिग बॉस' के नियमों को तोड़ने की कोशिश की है। 'बिग बॉस' के मना करने के बावजूद वे बार-बार कालकोठरी से बाहर आए हैं। ऐसे में देखना होगा कि आखिर किसे बेघर किया जाएगा।
विकास की साइड आए सेलेब्स
- दोनों की लड़ाई में सेलेब्स भी विकास का साथ दे रहे हैं। हाल ही में गौहर खान ने ट्वीट कर लिखा, "मैं इस बात से परेशान हूं कि शिल्पा ऐसा कर रही हैं। कोई उन्हें क्यों नहीं समझाता कि किसी को टॉर्चर करना बहुत गलत है ये कोई टास्क नहीं है।"
- टीवी एक्टर रवि दुबे ने भी इस मामले में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "शिल्पा और आकाश ने मानवता की हर लाइन क्रॉस कर दी है। इसी वजह से विकास ने घर से भागने की भी कोशिश की। इस वक्त जो उनकी घर में हालत है इसके जिम्मेदार सिर्फ आकाश और शिल्पा हैं।"
- वहीं टीवी एक्टर सुयश राय ने भी विकास की साइड ली। उन्होंने ट्वीट किया, "बिग बॉस के घर में कर्म बहुत मायने रखते हैं। आप(विकास) घर में अच्छे से रहो। हम सब आपके साथ हैं।"


Post a Comment