बिग बॉस कंटेस्टेंट सपना चौधरी को मिला बॉलीवुड में ब्रेक, किया आइटम नंबर
बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट सपना चौधरी बॉलीवुड में एंट्री ले रही हैं।
11 की कंटेस्टेंट सपना चौधरी बॉलीवुड में एंट्री ले रही हैं। वे फिल्म 'जर्नी ऑफ भैंगओवर' में आइटम नंबर करतीं नजर आएंगी। फिल्म में सपना 'लव बाइट' गाने में दिख रही है, जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। हालांकि, सपना अभी 'बिग बॉस' के घर में हैं, लेकिन बॉलीवुड में आइटम नंबर करने का ऑफर घर में आने से पहले ही उन्हें मिल गया था। इस हरियाणवी गाने की शूटिंग वे बिग बॉस में जाने से पहले ही कर चुकी थीं।
सपना चौधरी का ये गाना टी सीरज के बैनर तले रिलीज हुआ है। रिलीज हुए गाने के टीजर में सपना का लुक एकदम डिफरेंट नजर आ रहा है। 40 सेकंड के इस टीजर में सपना तीन डिफरेंट आउटफिट में नजर आ रही हैं। गाने में सपना रेड कलर के सोफे पर ऑरेंज गाउन में दिख रही हैं। गाने कुछ ऐसा है, 'मने दे गया मने दे गया छोरा लव बाइट अब मैं घर जाऊं तो कैसे, बापू देखेगा तो कर लेगा सुासइड अब मैं घर जाऊं तो कैसे...'।
सपना ने शुरुआती शिक्षा रोहतक से पूरी की है। पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे। 2008 में जब पिता का निधन हुआ तब सपना की उम्र सिर्फ 12 साल थी। इसके बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना पर आ गई। सिंगिंग और डांसिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया, बल्कि इसी के दम पर अपने पूरे परिवार को चलाया। बड़ी बहन की शादी भी सपना ने अपने दम पर की।
कम उम्र में ही सपना ने स्टेज को अपनी जिंदगी का सपना बना लिया था। सपना के मुताबिक, करीब 9 साल की उम्र से ही उन्होंने डांस और गाने को करियर बना लिया था। वो मूल रूप से रोहतक की रहने वाली हैं। वे हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी यूपी में कई लाइव शो करती रहती हैं। उनके कई वीडियो यूट्यूब पर देखे जाते हैं। उनका गाया हुआ एक गीत 'है सॉलीड बॉडी' लोगों के बीच काफी फेमस है।
सुसाइड अटेम्पट कर चुकी सपना ने एक इंटरव्यू में सपना ने बताया था कि उनका पहला प्रोग्राम 10 दिसंबर, 2012 को जब कैथल जिले के पुंडरी में हुआ तो उनको बदले में कुछ नहीं मिला था अगले प्रोग्राम में 3100 रुपए मिले थे। सपना ने बताया कि वे अपनी स्टेज परफॉर्मेंस को दमदार बनाने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। एक नई रागिनी पर 10-12 दिन लगाती हैं।


Post a Comment