गुजरात की राजनीति में आया बड़ा तूफ़ान, हार्दिक पटेल की महिला के साथ वीडियो वायरल
गुजरात में चुनाव के अहम दिनों के बीच एक बड़ा भूचाल आ गया है.
गुजरात के नेता हार्दिक पटेल की एक सीडी काफी वायरल हो रही है, इस सीडी में हार्दिक पटेल कमरे में एक महिला के साथ दिख रहे हैं.
सीडी के वायरल होने के बाद हार्दिक ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा यह उनकी एक गंदी राजनीति है.
हार्दिक पटेल ने इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार बताते हुए कहा है कि बीजेपी ने बदनाम करने के लिए सीडी की एक गंदी राजनीति खेली है.
उन्होंने यह भी कहा की लोग इस वीडियो को यू ट्यूब और सोशल मिडिया पर वायरल कर रहे है.
मैंने पहले भी कहा था इन लोगों का पूरा मास्टर प्लान सिर्फ गंदी राजनीति है जो बैड राजनीति की ओर बढ़ता जा रहा है.
हार्दिक ने अपनी बात आगे कहते हुए कहा की संयज जोशी की अश्लील सीडी को बनाना किसी से छुपा नहीं है.
आप भी इस बात को जानते है की जब संजय जोशी कद्दावर नेता बन रहे थे. उस समय ऐसी सीडी बनाने का प्रयास इन्होने किया था.
उन्होंने कहा यह सब तो चलता रहेगा. लड़ाई नहीं रुकेगी यह जारी रहेगी और मजबूती से चलती रहेगी. जिसे जो करना है करता रहे.
हार्दिक ने कहा जिसको जो उखाड़ना है उखाड़ ले. हम छाती ठोक कर बीजेपी का सामना करेंगे.
आपकी जानकारी के लिए बता दे की यह वीडियो अश्विन साकड़सरिया ने जारी किया है. उन्होंने अपने बयान में कहा मुझे बैंकॉक में इसकी जानकारी मिली थी.
हालांकि मेरे पास हार्दिक के साथ साथ उनके कई साथियों की भी सीडी है. मे हार्दिक से विनती करता हु कि वह इस सीडी के बारे में अपनी सफाई दें.


Post a Comment