Header Ads

अपनी आने वाली इन 4 धाकड़ फिल्मों से बॉक्स ऑफिस के हर रिकॉर्ड को चकनाचूर करेंगे सलमान खान !!





भले ही साल 2017 के पहले 11 महीने सलमान खान के लिए अच्छे साबित न हुए हों। फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ से जैसी सफलता की उम्मीद उनको थी वो उन्हें न मिली हो लेकिन दिसम्बर महीने से वो बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जी हां, साल 2017 के क्रिसमस पर उनकी एक्शन पैक्ड फिल्म ‘टाइगर ज़िंदा है’ रिलीज होगी, जिसके बाद एक-एक करके उनकी तीन धाकड़ फिल्में और आयेंगी। अपनी इस स्पेशल रिपोर्ट में हम आपको भाईजान की इन्हीं 4 जबरदस्त फिल्मों की जानकारी देंगे।

1. टाइगर ज़िंदा है:


यशराज फिल्म्स के अंतर्गत बनकर तैयार हुई सलमान खान और कटरीना कैफ की इस फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह सांतवे आसमान पर है। डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने फिल्म की शूटिंग जब से स्टार्ट की थी, तभी से वो सेट के तस्वीरें लोगों के साथ शेयर करते आ रहे थे। जिससे भाईजान के फैंस में उत्सुकता का माहौल बनना शुरु हो गया था। इसके बाद कुछ दिन पहले रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को बेताब कर दिया है। अगर ऐसा बोला जाए कि हर कोई बस साल 2017 के क्रिसमस का इंतजार कर रहा है तो गलत नहीं होगा। ट्रेड सलमान खान की इस नई फिल्म से रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद कर रही है।


2. रेस 3:


जिस दिन सलमान खान ने ‘टाइगर जिंदा है’ का शूट खत्म होने की जानकारी दी थी, उसी दिन उन्होंने ट्विटर से पोस्ट डालकर यह बताया था कि उन्होंने ‘रेस 3’ की शूटिंग शुरु कर दी है। रेस सीरीज की पहली 2 फिल्मों में सैफ अली खान ने मुख्य किरदार निभाया था लेकिन इस बार भाईजान रेस लगाते दिखेंगे। इस फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में बॉबी देओल, डेजी शाह, जैकलीन फर्नांडिस और साकिब सलीम जैसे जबरदस्त कलाकार हैं। यह फिल्म साल 2018 की ईद पर रिलीज होगी।

3. भारत:

जब सलमान खान की टाइगर ज़िंदा है खत्म होने की कगार पर थी, उसी समय फिल्म ‘भारत’ का अनाउंसमेंट किया गया था। सलमान खान की इस फिल्म को उनके जीजा अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं और डायरेक्टर अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। अली अब्बास जफर, सलमान खान की ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर ज़िंदा है’ जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। भाईजान की यह फिल्म साल 2019 की ईद पर रिलीज होगी।

4. दबंग 3:


सलमान खान की ‘दबंग 3’ को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी दिनों से गरम है। बताया जा रहा था कि खान ब्रदर्स लम्बे समय से दबंग सीरीज की अगली कड़ी के डायरेक्टर की तलाश कर रहे थे। आज आयी खबर के मुताबिक यह तलाश डायरेक्टर प्रभुदेवा पर जाकर खत्म हुई है। बॉलीवुड के गलियारों से आयी खबर के मुताबिक भाईजान की यह फिल्म अगले साल अप्रैल तक शुरु हो सकती है।