Header Ads

'परदेश' में माधुरी दीक्षित के साथ रोमांस करते सलमान खान लेकिन...



शाहरुख और सलमान खान को एक साथ स्क्रीन पर देखना हर फैंस की ख्वाहिश होती है। बॉलीवुड के करन अर्जुन की केमेस्ट्री को हम बड़े और छोटे पर्दे पर कई बार देख चुके है। दोनों को बॉलीवुड की कई फिल्मों में एक साथ देखा जा चुका है लेकिन क्या आप जानते है कि अगर सब कुछ ठीक होता तो साल 1997 में रिलीज हुआ फिल्म परदेश में सलमान और शाहरुख एक बार फिर साथ नजर आते है।


 जी हाँ इस फिल्म के निर्देशक सुभाष घई ने इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान खुलासा किया कि उनके ऊपर काफी प्रेशर था क्योंकि उनका प्रोडक्शन हाउस चाहता था कि वह इस फिल्म में सलमान और माधुरी को जरुर लें। खैर इस फिल्म में शाहरुख के साथ महिमा और अपूर्वा अग्निहोत्री नजर आए।

सुभाष ने बताया कि, “कई हिट फिल्म देने के बाद त्रिमुर्ति ऐसी फिल्म थई जो मुक्ता आर्ट्स के पहली फ्लॉप थी। जैसे की कोई फिल्म फ्लॉप होती है तो इंडस्ट्री आपको नकार देता है। मैंने फैसला किया कि मैं अपनी स्टाइल में कोई फिल्म लिखूँगा।


 जैसे ही फिल्म की स्क्रिप्ट खत्म हुई, हमने इस फिल्म की कॉस्टिंग के बारे में सोचा। मेरे प्रोडक्शन हाउस वाले सोच रहे थे कि इस फिल्म में शाहरुख हो और उनके साथ माधुरी हो और एनआरआई वाले किरदार को सलमान करें।


खलनायक के समय मैंने गंगा वाले किरदार का नैरेशन माधुरी को दिया लेकिन मैं चाहता था कि शाहरुख के अपोजिट कोई नया चेहरा हो। उनकी फिल्म त्रिमूर्ति फ्लॉप हो गई लेकिन दिलवाले दुल्हिनियाँ ले जाएंगे चल गई थी इसलिए मुझे पता था कि वह अच्छे कलाकार है।


सुभाष ने आगे कहा कि, “मेरे ऑफिस के लोग इसलिए चाहते थे कि इस फिल्म में सलमान, माधुरी और शाहरुख को लिया जाए ताकि एक तरह से यह फिल्म भी बड़ी बन जाए और त्रिमूर्ति से जो नुकसान हुआ है उसकी भी भरपाई हो पाए। वह अपनी जगह सही थे लेकिन मेरे अंदर का निर्देशक इस बात से सहमत नहीं हो पा रहा था।


मैंने कहा कि इस स्क्रिप्ट के हिसाब से तीन बड़े स्टार को लेना सही नहीं है। मैं चाहता था कि एनआरआई वाले किरदार के लिए कोई ऐसा कलाकार हो जिसे देखकर लगे कि वह विदेश से ही लौटा हो। मेरे लिए यह बड़ा चैलेंज था लेकिन मैं किसी तरह इस फिल्म के लिए शाहरुख, महिमा और अपूर्वा को फाइनल किया।” कमेंटबॉक्स में हमें बताए कि इस फिल्म में शाहरुख और सलमान होते तो क्या वाकई में ये फिल्म अच्छी ना लगती? अपनी राय हमें जरुर दें।