चाय की चुस्की पड़ सकती है महंगी, ध्यान रखे यह बातें नहीं तो पड़ेगा पछताना
हर गली चौराहे या फिर नुक्क्ड़ पर आपको चाय की दूकान मिल जाएगी जहा पर आपको कई व्यक्ति चाय की चुस्की लेते नजर आ जायेंगे. ठंड के मौसम में हलकी बारिश के बिच यदि चाय के साथ गरम बजिये मिल जाते है तो आनंद ही आ जाता है.
कई व्यक्ति अपनी दिन भर की थकान को मिटाने के लिए चाय की चुस्की का सहारा लेते हैं. कई व्यक्ति ऐसा मानते है की चाय पिने से शरीर की थकान उतर जाती है.
इस सोच के चलते कई व्यक्तियों को अधिक चाय पिने की लत लग जाती है. यदि आप भी चाय का अधिक सेवन करते यही तो यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. एक अध्ययन में कई तरह की बातो का खुलासा हुआ है.जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा.
अध्ययन में पता चला है की यदि आप एक दिन में सात कप से ज्यादा चाय पीते है तो पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है.
शोधकर्ताओं ने चार दशक तक करीब 6 हजार से अधिक व्यक्तियों और पाया कि जो व्यक्ति एक दिन में 7 कप या फिर इससे अधिक चाय पीते हैं वह दो से तीन कप चाय पीने वाले व्यक्तियों की अपेक्षा उनमे प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना 50% ज्यादा हो जाती है.
हालांकि पहले कई शोधों में ऐसा दावा किया गया था कि चाय पीने से कैंसर होने की सम्भावना काफी कम हो जाती है. और ऐसा दावा किया गया था कि चाय पीने से दिल की बीमारियां होने की सम्भावना कम हो जाती है. लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं है.
हमें अपनी चाय पिने की आदत को नियंत्रण में रखना चाहिए. व्यक्ति को कम से कम मात्रा में चाय का सेवन करना चाहिए. अधिक चाय का सेवन करने से व्यक्ति के शरीर में उपलब्ध विटामिन्स नष्ट हो जाते हैं.
चाय के अधिक सेवन से खून गन्दा हो जाता है. यदि आप खली पेट चाय पिटे है तो आपको एसिडिटी होने की संभावना हो जाती है.


Post a Comment