अपने ही बालों में गुम हो गया था ये कुत्ता, डॉक्टर्स ने ऐसे बचाई जान
किसी के इतने ज्यादा बाल बढ़ जाएं और वो उसी में घुम हो जाए सुनने बेहद अजीब लगे पर ये सच है। ऐसा ही वाकया सामने आया मिसिसिपी के क्लार्क्सडेल शहर में, जहां एक व्यक्ति के पालतु कुत्ते का अपने ही बालों से बुरा हाल हो गया था। 3 साल के इस कुत्ते के बाल इतनी तेजी से बढ़ गए थे कि इससे पूरी तरह ढक गया था, हद तो तब हो गई जब इस तीन साल के पपी का चलना और सांस लेना भी मुश्किल हो गया था। डॉक्टर्स ने ऐसे बचाई जान
-Clarksdale Animal Rescue Effort and Shelter के डॉक्टर्स के मुताबिक जब इस डॉग को यहां लाया गया तो लगा कि एक बड़ा सा बालों का एक ढेर है। डॉग की हालत देख वे भी दंग रह गए। एक ऑफिशियल ने कहा, मैंने कभी भी एक डॉग के इतने मोटे बाल नहीं देखे, यह इसमें पूरी तरह गायब हो चुका था। इसे सांस लेने और चलने में भी तकलीफ हो रही थी, इससे इसकी जान को खतरा था।
- जब डॉक्टर्स ने इसे बचाने के लिए इसपर ऊगे अतिरिक्त बालों को हटाया तो ऐसा लगा कि जैसे इसे अपने ही बालों ने जकड़ कर रखा था। इसके शरीर से करीब 2 किलो बालों का ढेर निकला।

Post a Comment