ब्वॉयफ्रेंड बनाने के लिए लड़की ने आजमाई ये ट्रिक, लेकिन हो गया कुछ उलटा
सोशल मीडिया पर 18 साल की एक लड़की की स्टोरी वायरल हो रही है। इस लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड बनाने के लिए, 6 साल पहले समुद्र में बॉल पर अपना नंबर और नाम लिख कर फेक दिया था। ताकि लड़के उसे मेसेज करें। इस बात को गुजरे हुए 6 साल हो गए लेकिन लम्बे समय तक उसे कोई मेसेज नहीं मिला।
Hayley Robbins ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी कहानी शेयर की। वह बताती हैं कि हाल ही में उन्हें एडम नाम के लड़के का मेसेज आया। मेसेज पर लिखा कि हेली का नंबर उसे बीच पर पड़ी एक बॉल से मिला है। ये सुनकर हेली काफी खुश हो गई। लेकिन जैसे-जैसे उनकी बात और होती गई, हेली को समझ आने लगा कि वह लड़का नहीं, एक लड़की है। हेली ने उसके बारे में पता लगाना शुरू कर दिया और सामने आया कि वह एडम नहीं है, बल्कि केल्सी है। उसने हेली को फ्रेंड बनाने के लिए मेसेज किया था। हेली को ब्वॉयफ्रैंड तो नहीं मिला लेकिन एक दोस्त मिल गई।


Post a Comment