Header Ads

इसे कहते हैं नर्क का रास्ता, दुनिया में सबसे गहरा है ये गड्ढा


रूस में एक ऐसी जगह है जिसे नर्क का द्वार भी कहा जाता है। ये दुनिया में मौजूद सबसे गहरा बोरहोल है। कोला सुपरडीप बोरहोल नाम के इस होल को 1970 में रूस के वैज्ञानिकों ने खोदना शुरू किया था। अमेरिकी वैज्ञानिकों को चुनौती देने के लिए वे ज्यादा से ज्यादा गहरा खोदना चाहते थे लगातार 19 साल खोदने के बाद साइंटिस्ट 12 किमी गहराई तक पहुंच चुके थे लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें खुदाई को रोकना पड़ा।

- रिसर्च के मुताबिक जैसे-जैस साइंटिस्ट जमीन की गहराई में खुदाई करते गए वैसे-वैसे उनकी मशीन का तापमान तेजी से बढ़ने लग गया। जब वे 12262 मीटर की गहराई पर पहुंचे मशीनों ने काम करना बंद कर दिया। उस वक्त जमीन का तापमान 180 डिग्री सेलसियस था। इसे देख तत्काल काम रोक दिया गया। तब साइंटिस्ट्स ने इस होल का नाम Door to Hell (नर्क का दरवाजा) रख दिया।

- जमीन में 12 किलोमीटर की खुदाई करना अपने आप में के किसी अजूबे से कम नहीं है पर आपको जानकर हैरानी होगी कि सतह से लेकर धरती के कोर तक जितनी गहराई है ये उसका 0.2 पर्सेंट भी नहीं है। साइंटिसट के मुताबिक धरती का 6400 किलोमीटर नीचे है, जहां पहुंचने का सोचा भी नहीं जा सकता।

- इस अनोखे काम को पूरा करने के लिए दुनिया की सबसे अनोखी मशीन Uralmash का इस्तेमाल किया गया। मल्टी लेयर ड्रिलिंग सिस्ट वाली इस मशीन की टारगेट डेप्थ 15000 मीटर (49000 फीट) थी।