रेप कैसे तबाह कर देता है एक लड़की की जिंदगी
आज के समय में आए दिन हम रेप की घटनाओं के बारे में सुनते रहते हैं। महिलाओं को इस दौरान किस तकलीफ से गुजरना पड़ता है, ये कोई नहीं समझ सकता। एक फोटोग्राफर ने फोटो सीरीज के जरिए रेप की शिकार हुई महिला का दर्द लोगों को दिखाने की कोशिश की है।
फोटोग्राफर गणेश टॉसटी ने 23 फोटोज की सीरीज तानिरिका के जरिए एक रेप पीड़ित की हालत दिखाने की कोशिश की है। इस फोटो सीरीज में दिखाया गया है कि कुछ समय की मस्ती के लिए आदमी एक महिला की जिंदगी कैसे बर्बाद कर देता है। एक खिलखिलाती और खुशहाल जिंदगी जी रही लड़की कैसे अपनी जिंदगी को कोसने लगती है, ये इस फोटो सीरीज में दिखाने की कोशिश की गई है। ये कहानी एक सीधी-सादी लड़की तानिरिका की है। उसे पेड़-पौधों और फूलों से काफी प्यार है। सबकुछ ठीक चल रहा होता है कि तभी घटी एक घटना उसकी पूरी जिंदगी तबाह कर दी।

Post a Comment