बच्चों के लिए पाल ली खतरनाक लोमड़ी, घर के पास नहीं भटकता कोई
जंगली इलाकों में लोमड़ी आवाज सुनकर ही लोग डर जाते हैं, पर क्या हो जब इसी खतरनाक जानवर को किसी ने अपने घर पर रखा हो? ऐसा ही मामला सामने आया है ब्रिटेन के बैकफोर्ड से जहां एक महिला ने बच्चों की जिद पर एक खतरनाक लोमड़ी अपने घर पर ही पाल ली, अब आलम यह है कि पड़ोसी भी इनके घर के करीब नहीं भटकते।
- घर पर लोमड़ी पालने का अनोखा शौक मां और उनके बच्चों को एक कार्टून कैरेक्टर की वजह से आया। टीवी पर एक लोमड़ी के कार्टून कैरेक्टर को देखकर बच्चों ने लोमड़ी पालने की जिद की। मां ने भी सोचा कि लोमड़ी पालतू बनाया जा सकता है और उसने Vale Wildlife Hospital and Rehabilitation Centre में संपर्क किया।
- रिहेबिलिटेशन सेंटर से उन्होंने एक लोमड़ी के बच्चे को गोद ले लिया। नतालिया बताती हैं कि शुरुआत से ही ये अंजान लोगों को देखकर अग्रेसिव हो जाती है पर हमने इसे काफी हद तक कंट्रोल कर लिया है।
- 8 महीने की हो चुकी इस लोमड़ी की बच्चों के साथ अच्छी बॉन्डिंग बन चुकी है। नतालिया ने बताया कि Jasper नामक ये लोमड़ी बच्चों के साथ डॉग की तरह ही मस्ती करती है। उनके घर में एक पालतू कुत्ता और बिल्ली भी हैं जो लोमड़ी के साथ खेलते हैं। हालांकि, बिल्ली इस लोमड़ी को ज्यादा पसंद नहीं करती है।
- नतालिया कहती हैं कि मेरे डॉग से ज्यादा लोग मेरी लोमड़ी से डरते हैं। मुझे लगता है कि मुझे घर के आगे Beware of Dogs की जगह Beware of Fox लिखवाना चाहिए।

Post a Comment