Header Ads

सुहागरात पर दूल्हे का इंतजार करती रही दुल्हन, सुबह होते ही मिली ये खबर


मरकच्चो थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह कुएं से एक दूल्हे की लाश बरामद की गई। युवक की 23 नवंबर को ही शादी हुई थी। शुक्रवार को सुहागरात के लिए सेज सजाई गई थी, लेकिन दुल्हन दूल्हे का इंतजार करती रह गई। शनिवार को रिसेप्शन होना था । लेकिन दूल्हे की लाश मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

- पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनेडीह निवासी गर्वमेंट टीचर जीतेंद्र बर्णवाल की गुरुवार को ही शादी हुई थी। लोगों का कहना है कि उसे दहेज में मोटी रकम मिली थी। हो सकता है इसी पैसे के लेन-देन में परिजनों से हुए विवाद से दुखी जीतेंद्र ने सुसाइड कर लिया हो।
-वहीं, युवक का किसी और लड़की से अफेयर को भी इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची पर लोगों ने डॉग स्वॉयड की मांग कर शव को काफी देर तक निकालने नहीं दिया।

-दरअसल, जीतेंद्र की 23 नवंबर को धूम-धाम से शादी हुई। शुक्रवार को दुल्हन के साथ वो अपने घर आया। शुक्रवार शाम को स्वजाति लोगाें को भोजन करवाया जा रहा था।
-वहीं, सुहागरात की तैयारी भी थी। पर शुक्रवार की शाम से ही जीतेंद्र घर से गायब हो गया। लोगों ने उसे काफी ढूंढ़ा पर उसका कुछ पता नहीं चला।
-सुबह एक महिला जब घर के पास स्थित कुएं के नजदीक गई तो वहां एक पॉलिथीन में जीतेंद्र की घड़ी और जैकेट रखी मिली। महिला ने फौरन उसके परिजनों को सूचना दी।
-परिजन कुएं के पास पहुंचे और कांटा डाला तो शव का पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।