Header Ads

पिरामिड के अंदर मिला 100 फीट लंबा सीक्रेट चेम्बर, खुल सकते हैं नए राज


रिसर्चर्स का मानना है कि निर्माण के दौरान संभव है कि यह गलियारा अधूरा रह गया होगा।

अजूबों में शामिल करीब 5000 साल पुरानी मिस्र की सभ्यता के पिरामिड आज भी लोगों के लिए अबूझ पहेली ही है। नील नदी के किनारे बने गीजा के पिरामिड के अंदर साइंटिस्ट्स ने 100 फीट लंबा चेम्बर खोजा है, जो ग्रैंड गैलरी के ऊपर है। यह गैलरी महारानी के कक्ष को महाराजा के मुख्य कक्ष से जोड़ती है।दो साल की स्टडी में आया सामने...

रिसर्चर्स का मानना है कि कंस्ट्रक्शन के दौरान संभव है कि यह गलियारा अधूरा रह गया होगा। साइंटिस्ट्स यहां जल्द ही एक रोबोट भेजने की तैयारी कर रहे हैं, जो यहां के राज को उजागर करने में मददगार साबित होंगे। जापान और फ्रेंच साइंटिस्ट्स ने दो साल की स्टडी के बाद ये खोज की है। इस चेम्बर को स्कैन पिरामिड बिग वॉयड नाम दिया गया है।

ऐसे की गई गलियारे की खोज
साइंटिस्ट्स ने इस चेम्बर को खोजने के लिए कॉस्मिक रे इमेजिंग तकनीक का इस्तेमाल किया। इसके द्वारा साइंटिस्ट्स ने पिरामिड पर कॉस्मिक किरणों को गुजारा गया। इन किरणों को म्युऑन्स कहा जाता है। ये किरणें पत्थरों द्वारा सोख ली जाती हैं। जब इन पर हवा गुजरती है, तब ये दोबारा नजर आ जाती थीं। इसी के जरिए साइंटिस्ट्स को सीक्रेट गलियारे का पता चला। इस मिशन पर काहिरा यूनिवर्सिटी और जापान की नगोया यूनिवर्सिटी के भूगर्भशास्त्रियों और इतिहासविदों की टीम काम कर रही हैं।