अगर आपको भी बनना है अमीर, तो इस दिशा में रखें घर के पैसे और जेवर
अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में पैसों की तंगी न हो और आप खूब पैसा कमाएं, तो कुछ छोटे-छोटे उपाय करके देखिए। इससे न सिर्फ आपके घर में पैसों की तंगी दूर होगी, बल्कि व्यापार आदि में बरक्कत भी होगी।
अपने कीमती सामान, आभूषण और पैसों को हमेशा पूर्व की दिशा में रखी हुई तिजोरी में रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूर्व दिशा में कुबेर का निवास स्थान माना जाता है, इसलिए पूर्व दिशा में तिजोरी को रखना शुभ माना जाता है। अपना कीमती सामान, पैसे आदि को कभी पश्चिम दिशा में न रखें क्योंकि इससे नकारात्मकता आती है और ऐसा करना वास्तुशास्त्र में अच्छा नहीं माना जाता है।
हर किसी के घर में अलमारी होती है, जिसमें वे कपड़े और कीमती सामान रखते हैं। इसे आप दक्षिण दिशा में ऐसे रखें कि उसका मुंह उत्तर दिशा में खुले। ऐसा करने से हमेशा घर में पैसा आता रहेगा। सीढ़ियों के नीचे तिजोरी रखना शुभ नहीं होता है।
माना जाता है कि क्रिस्टल बॉल्स आसपास की नेगेटिव ऊर्जा को अपने भीतर समा लेती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। अगर आपके घर में अक्सर लड़ाई झगड़े होते रहते हैं तो आपको अपने घर के लिविंग रूम में क्रिस्टल बॉल्स को रखना चाहिए।
अगर आपके साथी से आपकी अनबन चल रही है तो बेडरूम में क्रिस्टल बॉल को रखें, लेकिन ध्यान रहे कि इस क्रिस्टल बॉल को दिन में तीन बार क्लॉक वाइज घुमाएं। तभी इसका पूरा लाभ मिलेगा।
इसे आर्थिक दृष्टि से भी अच्छा माना जाता है। व्यापार में लगातार घाटा हो रहा है या मनोवांक्षित सफलता नहीं मिल रही है, तो रंग बिरंगी क्रिस्टल बॉल ऑफिस या फेक्ट्री की उत्तर पश्चिम दिशा में रख दें। इससे व्यापार तेजी से बढ़ेगा।


Post a Comment