सारा अली खान की झोली में आई अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन की फिल्म
सारा अली खान की पहली फिल्म 'केदारनाथ' का काम अभी बाकी है कि उनको एक और प्रोजेक्ट मिल गया। वो अब अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन की फिल्म में काम कर सकती हैं।
बता दें कि अनुष्का शर्मा अपने बैनर के तहत फिल्म 'परी' बना रही हैं। ख़बर है कि इस फिल्म को लेकर कुछ दिनों पहले अनुष्का ने अपने भाई कर्णेश शर्मा , को-प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा और अर्जुन एन कपूर के साथ इस फिल्म की कहानी सारा को सुनाई थी और सारा को ये स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई।
बताते हैं कि सारा जल्द से जल्द दूसरी फिल्म शुरू करना चाहती हैं क्योंकि फिल्म केदारनाथ की शूटिंग ख़त्म होने के बाद उन्हें बड़े परदे पर पहली बार आने के लिए अगले साल तक इंतज़ार करना है। बताते हैं कि हालांकि सैफ़ चाहते हैं कि सारा कि पहली फिल्म रिलीज़ हो जाए, उसके बाद वो आगे बढ़े लेकिन कहा जा रहा है कि सारा को 'परी' पसंद है।
हालांकि इस बारे में किसी प्रकार का ऑफिशियल स्टेटमेंट तो नहीं जारी किया गया है लेकिन दोनों प्रोडक्शन के सूत्रों के मुताबिक - हां , सारा से बात चल रही है। अभिषेक कपूर निर्देशित केदारनाथ अगले साल क्रिसमस के मौके पर 21 दिसंबर को रिलीज़ होगी। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत हीरो हैं।


Post a Comment