ऐसी है इस प्रिंसेस की लाइफ स्टाइल, मैगजीन के लिए करवाया फोटोशूट
गौरवी जयपुर राजघराने की बेटी दीया कुमारी और नरेंद्र सिंह की बेटी हैं। फिल्हाल वे न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही है।
3 नवंबर 1688 में जयपुर का बसाने वाले राजा सवाई जय सिंह का जन्म हुआ था। इस राजघराने के बारे में। इस कड़ी में आज हम बात कर रहे हैं इस रॉयल फैमिली की प्रिंसेस गौरवी कुमारी की।
कौन है गौरवी कूमारी
- गौरवी जयपुर राजघराने की बेटी दीया कुमारी और नरेंद्र सिंह की बेटी हैं। फिलहाल, वे न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं। इससे पहले वे अपने भाई और जयपुर के राजा पद्मनाभ के राज तिलक में दिखाई दी थीं।
ऐसी है प्रिंसेस की लाइफ
- गौरवी ने हाल ही में फैशन मैगजीन 'हेलो' के लिए एक फोटोशूट भी करवाया है। इसमें कई राजघराने की बेटियों को जगह दी गई है। गौरवी इस शूट में रॉयल लुक में दिखाई दे रही हैं।
- इसके साथ वे राजपरिवार के कई छोटे-बड़े इवेंट में नजर आती हैं। साथ की कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ भी नजर आ चुकी हैं।
- गौरवी देश-विदेश में होने वाले पोलो मैच के दौरान भी दिखाई देती हैं। बता दें कि गौरवी को पेरिस में होने वाले बॉल इवेंट के लिए भी चुना गया है।
ऐसी है जयपुर रॉयल फैमिली
- महाराजा सवाई मानसिंह और उनकी पहली पत्नी मरुधर कंवर के बेटे भवानी सिंह की शादी पद्मिनी देवी से हुई थी। उनकी इकलौती बेटी हैं दीया कुमारी।
- दीया कुमारी की शादी नरेंद्र सिंह से हुई। उनके दो बेटे पद्मनाभ सिंह और लक्ष्यराज सिंह हैं। बेटी हैं गौरवी। दीया वर्तमान में सवाई माधोपुर से बीजेपी विधायक हैं।
- पद्मनाभ सिंह ने 12 साल की उम्र में जयपुर रियासत संभाली तो दूसरे बेटे लक्ष्यराज सिंह ने महज 9 साल में हिमाचल सिरमौर रियासत की जिम्मेदारी संभाली।
- महाराजा ब्रिगेडियर भवानी सिंह का कोई बेटा नहीं था। उन्होंने 2002 में अपनी बेटी दीया कुमारी के बेटों को गोद लिया था। भवानी सिंह के निधन के बाद 2011 में उनके वारिस के तौर पर पद्मनाभ सिंह का राजतिलक हुआ था।


Post a Comment