पाकिस्तान में रहते हैं शाहरुख के ये हैं बहन-बहनोई, ऐसी है इनकी लाइफ
भारत-पाक विभाजन के दौरान शाहरुख के पिता मीर ताज मोहम्मद दिल्ली आ गए थे, जबकि चाचा पाकिस्तान में ही रह गए थे।
शाहरुख खान 52 साल के हो गए हैं। 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में उनका जन्म हुआ था। साल 1947 में भारत-पाक विभाजन के दौरान शाहरुख के पिता मीर ताज मोहम्मद माइग्रेट होकर दिल्ली आ गए थे, जबकि चाचा पाकिस्तान में ही रह गए थे। उनके बच्चे यानी शाहरुख के कजिन्स इन दिनों पेशावर में रहते हैं। कजिन ने शाहरुख के नाम पर रखा अपने बेटे का नाम...
- मंसूर खान ने इस इंटरव्यू में यह भी बताया था कि 1978 में शाहरुख पहली बार अपने पिता के साथ पेशावर पहुंचे थे। शाहरुख को पेशावर के आसपास के इलाकों में स्वात बहुत पसंद था। हालांकि, लंबे समय से वे वहां नहीं गए।
- शाहरुख की चचेरी बहन नूरजहां (मुन्नी) साल 1997 में मुंबई आई थीं और करीब ढाई महीने शाहरुख के साथ ही रही थीं। नूरजहां ने अपने बेटे का नाम उनके नाम पर 'शाहरुख' ही रख लिया है।
शाहरुख़ को पसंद है पेशावरी चप्पल
- मंसूर खान के मुताबिक, शाहरुख खान को पेशावर की पेशावरी चप्पल बहुत पसंद है। 1980 में जब SRK पेशावर गए थे तो एक जोड़ी चप्पल खरीदी थीं और सात साल तक पहनते रहे थे।
- मंसूर खान ने यह भी बताया था कि शाहरुख बचपन से ही एक्टर बनने का सपना देखा करते थे और इस बात का जिक्र वे पेशावर विजिट के दौरान अपने कजिंस से किया करते थे।
छह भाई-बहनों में सबसे छोटे थे शाहरुख के पिता
- शाहरुख के पिता मीर ताज मोहम्मद अपने 6 भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। मियां मोहम्मद, गुलाम मोहम्मद, अल्लाह बख्श और खान मोहम्मद ताज के बड़े भाई थे। उनकी एक बहन भी थी, जिसका नाम खेर जान था। खेर जान, अल्लाह बख्श और मियां मोहम्मद ने कभी


Post a Comment