Header Ads

एक ही जगह पर डूबे मिले थे सैकड़ों हवाई जहाज, आखिर क्या हुआ था ऐसा


पैसिफिक ओशन के बीच बना मार्शल आयलैंड किसी अजूबे से कम नहीं है। इसके आसपास मौजूद समुद्र में ऐसे राज दफ्न हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। एक बार मशहूर स्कूबा डाइवर Brandi Mueller समुद्र की गहराइयों में जब फोटोज लेने उतरीं, तो उनके सामने जो चीजें आईं उसपर विश्वास करना बेहद मुश्किल था।

- पानी में ज्यादा गहराई में जाने के बाद म्यूलर को किसी जहाज के अवशेष नजर आए। उन्होंने पास जाकर इसकी फोटोग्राफी करने का सोचा। जैसे ही वे पास पहुंची उन्होंने देखा कि सच्चाई कुछ और ही थी। असल में ये एक बड़े लड़ाकू विमान के अवशेष थे।

- म्यूलर अपने साथी के साथ इन प्लेन्स की अंडरवॉटर फोटोग्राफी करने लगीं। वे इस प्लेन के और अवशेषों की तलाश में धीरे-धीरे आगे बढ़ती चली गईं। वे जानना चाहती थीं कि आखिर ये प्लेन कैसे क्रेश हुआ।
- वे जैसे-जैसे आगे बढ़तीं गईं उनके सामने एक के बाद एक एयरप्लेन्स नजर आने लगे। हर तरफ अमेरिकन एयरफोर्स के ये प्लेन डूबे हुए थे। इनकी तादाद 100 के आसपास थी। ये देख वे घबरा गईं। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि आखिर एक ही जगह पर इतने सारे प्लेन कैसे डूब गए।
कैसे एक ही जगह डूबे 100 प्लेन
- एक साथ इतने प्लेन्स देखकर म्यूलर को यह अहसास हुआ कि एक ही जगह पर इतने प्लेन एक साथ क्रेश नहीं हो सकते। वहीं इनके अवशेष देखकर भी यह नहीं लग रहा था कि ये कोई हादसे का शिकार हुए हैं।
- इसके बाद म्यूलर ने फोटोग्राफ्स लेकर इसका सच जानने की कोशिश की।