Header Ads

लड़की ने अमेजन से मंगाया था कुछ सामान, अंदर से निकली ऐसी चीज


ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन (Amazon) सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है। हाल ही में साउथ लंदन में रहने वाली एक लड़की ने अमेजन से एक कैलेंडर ऑर्डर किया। जब उसका ऑर्डर घर पर पहुंचा तो वह उस खोलते ही चौंक गई।

- लड़की ने जब बॉक्स खोला तो उसमें कागज का बंडल था। एक छोटे से कैलेंडर के लिए इतना तामझाम देख वह हैरत में पड़ गई। असल में कागज का बंडल एक तरह की पैकिंग थी। इसके बाद लड़की ने जब पैकिंग को खोला तो करीब 45 फीट की निकली। यह देख उसके होश उड़ गए।

- एक छोटे से कैलेंडर के लिए इतनी बड़ी पैकिंग देखने के बाद लड़की ने सोशल मीडिया पर अमेजन को ट्रोल किया। लड़की ने कहा कि यह तो पूरी तरह से वेस्ट है। लगता है कि अमेजन वाले अपनी पैकिंग के लिए पूरे जंगल काट देंगे।