Header Ads

बर्थडे के दूसरे ही दिन होटल रूम में किया सुसाइड, डर था कहीं प्रेग्नेंट तो नहीं


इंग्लैंड के मैनचेस्टर में एक होटल के रूम में स्टूडेंट के सुसाइड का मामला सामने आया है। बर्थडे के दूसरी ही उसने ये कदम उठाया। वो एन्गजाइटी की समस्या से बुरी तरह से जूझ रही थी। मामले की जांच में पता चला कि वो इस बात को लेकर बहुत तनाव में थी कि कहीं वो दोबारा प्रेग्नेंट तो नहीं हो गई है।पहले बच्चे की कस्टडी लेने की बात से हो गई थी तनावग्रस्त

- इंग्लैंड के वेस्ट यॉर्कशायर में रहने वाली 23 साल की एलिन स्कॉट ने 25 जून मैनचेस्टर एयरपोर्ट के पास एक होटल के रूम में सुसाइड कर लिया था।
- सुसाइड का मामला अब कोर्ट में है। हाल ही में हुई कोर्ट की सुनवाई में एलिन की मां अन्ना ने बताया कि एलिन एन्गजाइटी (तनावग्रस्त) की समस्या से ग्रस्त थी।
- इसके चलते वह छोटी-छोटी सी बात पर ही डर जाती थी और डिप्रेशन में चली जाती थी। एलिन की यह परेशानी उस समय से शुरू हुई, जब पति से उसका डिवोर्स हुआ।
- एलिन का एक बेटा था, जिसकी वह कस्टडी चाहती थी। इसके लिए एलिन ने पति से लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी।
- कानूनी जंग में एलिन बच्चे की कस्टडी लेने में कामयाब हो गई थी, लेकिन इस दौरान वह एन्गजाइटी की समस्या से ग्रस्त हो चुकी थी।

- अन्ना ने कोर्ट में बताया कि एलिन का एक लड़के से अफेयर चल रहा था और वह इस बात को लेकर पिछले कई दिनों से परेशान थी कि कहीं वह प्रेग्नेंट तो नहीं।
- बीते 25 जून को एलिन अपनी किसी फ्रेंड से मिलने मैनचेस्टर गई थी, लेकिन उसी दिन उसने एयरपोर्ट के बाहर होटल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था।
- अन्ना ने बताया कि ऐलिन ने मैनचेस्टर जाने से पहले ही उनसे यह बात कही थी कि वह दोबारा प्रेग्नेंसी की बात को लेकर परेशान है।