Header Ads

सरदार जी बने हुए हैं व्हॉट्सऐप सेंसेशन, KBC में इस वजह से मिला था इनवाइट


गोरखपुर में नॉर्दर्न ईस्टर्न रेलवे में सेक्शन इंजीनियर की पोस्ट पर जॉब कर रहे 56 साल के राजेंद्र सिंह सैनी अपनी जनरल नॉलेज के लिए सोशल मीडिया सेंसेशन बने हुए हैं। अपनी इस खूबी से उन्होंने अजमेर निवासी सैय्यदा असमां (22) को 12.5 लाख जीतने में मदद की थी। नेक्सा न्यूज़  इस जीके एक्सपर्ट के बारे में अफने रीडर्स को बता रहा है।

- सैनी बताते हैं, "मेरा बचपन से ही जनरल नॉलेज फेवरेट रहा है। फेसबुक और व्हॉट्सऐप ग्रुप पर शुरू से एक्टिव रहता हूं। मैंने व्हॉट्सऐप पर 'मस्ती जंक्शन' नाम से एक ग्रुप बनाया था। मैं देखता था कि लोग डेली ग्रुप में सिर्फ गुड मॉर्निंग और इवनिंग के मैसेज पोस्ट करते थे। मुझे लगा ग्रुप मेंबर्स को इंगेज करने के लिए कुछ ऐसा किया जाए जिससे सबका फायदा हो सके।"

- "1 अक्टूबर 2016 को मैंने पहली बार ग्रुप में जनरल नॉलेज के 3 क्वेश्चन पोस्ट कर मेंबर्स से आंसर देने को कहा। लोगों को इंटरेस्ट आने लगा और अचानक से ग्रुप मेंबर्स की संख्या बढ़ने लगी। ग्रुप मेंबर्स में से ही एक ने मुझे जीके बेस्ड ग्रुप 'आई एम द बेस्ट' के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आप इस ग्रुप में सवाल पोस्ट कीजिए, रीच बेहतर होगी।"

- "मुझे आइडिया सही लगा। उस परिचित ने मुझे 'आई एम द बेस्ट' का एडमिन बना दिया। तब से मैं ग्रुप में डेली क्वेश्चन पोस्ट करता हूं। कभी मिस नहीं करता, चाहे कहीं भी बिजी क्यों न हूं। मेरे ग्रुप में कॉम्पिटीटिव एग्जाम्स की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स से लेकर केबीसी में पार्टिसिपेट कर चुके कई कैंडीडेट्स तक जुड़े हुए हैं। ग्रुप में 100+ मेंबर हैं। अगर कोई इमरजेंसी होती है तो ग्रुप में मॉर्निंग में ही बता देता हूं कि आज क्विज नहीं खेली जाएगी।"

- हर शाम 8.30 बजे ग्रुप में 5 क्वेश्चन पोस्ट करते हैं।
- सही जवाब आधे घंटे बाद 9 बजे पोस्ट करता हूं।
- क्विज के आन्सर मेंबर्स पर्सनली इन्हें मैसेज करते हैं।
- राजेंद्र सभी मेंबर्स के आन्सर्स चेक करते हैं।
- सबसे ज्यादा सही जवाबों के आधार पर विनर्स अनाउंस किए जाते हैं। जैसे कि अगर एक यूजर ने क्विज के सभी पांच सवालों के जवाब सही दिए, तो वह फर्स्ट कहलाएगा।
- फर्स्ट पोजिशन पर आने वाले यूजर्स की संख्या 1 से ज्यादा हो सकती है। मैं अपनी क्विज में 1st, 2nd और 3rd पोजिशन तक आए मेंबर्स के रिजल्ट अनाउंस करता हूं।"
- सवाल बनाने में इन्हें 4-5 घंटे का टाइम लगता है। राजेंद्र सवाल फ्रेम करते वक्त इस बात का ध्यान रखते हैं कि सवाल ऐसे हों, जिनके आन्सर गूगल पर न तलाशे जा सकें।

- राजेंद्र बताते हैं, "मेरे ग्रुप से जुड़ी रूमा आजम ने अपनी भतीजी सैय्यदा असमां के लिए मुझसे हेल्प मांगी थी। उन्होंने कहा था कि असमां मुझे केबीसी में जोड़ीदार बनाकर ले जाना चाहती है। 31 अक्टूबर 2017 को टेलिकास्ट हुए केबीसी के 47वें एपिसोड में मैं सैय्यदा के साथ पहुंचा था।"
- सैय्यदा असमां बताती हैं, "मेरी आंटी रुमा आजम 'आई एम द बेस्ट' नाम के एक वाटसएप ग्रुप से जुड़ी हुई थी। उन्हीं ने 2016 में मेरा मोबाइल नंबर भी उस वाटसएप ग्रुप में एड कराया था। सैनी जी केबीसी में मेरे जोड़ीदार बने थे। मैं 6.40 लाख रुपए के सवाल पर अटकी थी, जहां मैंने जोड़ीदार लाइफलाइन के जरिए सैनी जी की हेल्प ली थी। इनकी बेहतरीन जीके ने मुझे वह सवाल पार करवाया था। मैं शो से 12.5 लाख रुपए जीतकर आई थी।"