पाकिस्तानी लड़की पर फिदा हैं ये स्टार, बोलें-अभी शादी का कोई इरादा नहीं
दिसंबर में होने वाली हॉकी वर्ल्ड लीग के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है।
हॉकी स्टार मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को 1 दिसंबर से शुरू हो रही हॉकी वर्ल्ड लीग के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। मनप्रीत का लक टीम के हर मौके पर काम आ रहा है, लेकिन उनका लकी चार्म कहीं और से आता है। उनका ये लकी चार्म पाकिस्तान से मलेशिया जाते हुए उन तक पहुंचता है। ये चार्म उनकी गर्लफ्रेंड का है।
- मनप्रीत की गर्लफ्रेंड पाकिस्तानी मूल की मलेशियाई नागरिक हैं और उनका नाम इली नजवा है। दोनों ओलिंपिक से पहले फरवरी में सगाई की थी। लेकिन इसके बाद दोनों ने अभी तक शादी नहीं की। हालांकि, दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का खुलकर इजहार किया है और इली के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की। हॉकी फैंस को मनप्रीत की शादी का काफी समय से इंतजार है, लेकिन मनप्रीत अभी इस मूड में नहीं है।
- उन्होंने से बातचीत में साफ कहा कि मेरा पूरा फोकस गेम पर है और मैं किसी भी तरह से इस फोकस को हटाना नहीं चाहता। हॉकी मेरा पहला प्यार है और इसके अलावा मैं अभी किसी चीज पर फोकस नहीं कर रहा। शादी कब करनी है और कब नहीं इसका फैसला परिवार करेगा।
मनप्रीत और इली की पहली मुलाकात 2012 में मलेशिया में हुई थी। सुल्तान ऑफ जोहर कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के बाद मनप्रीत इली से पहली बार मिले थे। इली हॉकी को लेकर बहुत पैशनेट हैं और मैच के बाद खिलाडिय़ों के साथ फोटो खिंचाने के लिए मैदान पर पहुंची। पहली नजर में ही मनप्रीत इली को अपना दिल दे बैठे। इसके बाद मनप्रीत ने स्टेडियम में ड्यूटी कर रहे ऑफिसर से इली का नंबर लिया और उनसे मिलना-जुलना शुरू किया।
- दोनों सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए कॉन्टैक्ट में रहे, प्यार हुआ और शादी का फैसला कर लिया। दोनों ने प्लान किया था कि शादी के बाद इली ने पंजाब में रहेंगी और उनका नाम परिवार ने उनका नाम सीरत रखा था। पाकिस्तानी पिता और मलेशियाई मां की बेटी इली को पंजाबी और हिंदी दोनों ही भाषाएं आती हैं।


Post a Comment