Header Ads

बंगले की दीवार के पीछे से निकली 24 लाल बाल्टियां, तुरंत अरेस्ट हुआ मालिक


पुलिस ने एक सीक्रेट कमरे के दीवार को तोड़कर 24 लाल बाल्टियां निकाली, जिसके अन्दर अरबों रुपए छिपाए गए थे।

हमनें अभी तक आपको ऐसी कई घटनाओं के बारे में बताया है, जहां लोगों को उनके घर की दीवारों के पीछे छिपे खजाने मिले हैं। लेकिन पिछले साल एक ऐसा मामला सामने आया था, जिसके बाद मकान मालिकों को अरेस्ट कर लिया गया था। मियामी में रहने वाले एक-भाई बहन दीवारों के पीछे से लाल रंग की कई बाल्टियां मिली थी। इन्हें खोलते ही पुलिस ने तुरंत दोनों को अरेस्ट कर लिया था।

पिछले साल मियामी में रहने वाले लुइस और सलमा हर्नांडेज को पुलिस में ले लिया था। दोनों पर ड्रग्स बेचने के आरोप थे। पुलिस मामले की जांच करने के लिए उनके बंगले पर पहुंची। तलाशी के बाद भी उन्हें कोई सबूत नहीं मिला।

लेकिन तभी उनके घर के एक कमरे की दीवारों को देख पुलिस को शक हुआ। जब उस दीवार को तोड़ा गया, तो अंदर से कई लाल रंग की बाल्टियां निकली। जैसे ही पुलिस ने बाल्टियों को खोला, वो हैरान रह गए। अंदर सिर्फ नोटों की गड्डियां छिपाई गई थी। इन्हें दोनों भाई-बहन ने गांजा बेचकर जमा किया था। घर के सीक्रेट कम्पार्टमेंट से मिली इन बाल्टियों से कुल एक अरब पचपन हजार रुपए मिले थे।

इन बाल्टियों में छिपे पैसों के अलावा बाद में पुलिस को गांजे के पैकेट्स, बीज और एक तिजोरी में छिपाए एक करोड़ 16 लाख रुपए भी मिले थे। इस रेड को अभी तक के इतिहास में मिली सबसे बड़ी सफलताओं में गिना जाता है।