क्या मोटापा-मोटापा लगा रखा है ज्यादा बोलेगी तो यहीं दो थप्पड़ खाएगी
छोटे पर्दे पर आदर्श बहू बन कर लोगों के दिलों में बसने वाली मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने जब से शो छोड़ा है वह लगातार सुर्खियों में है. छोटे परदे का मशहूर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है
शो को छोड़ने के बाद हिना खान का नया अंदाज देखने को मिला. पहले तो खतरों के खिलाड़ी में हिना ने अपना दम दिखाया ओर अब बिग बॉस सीजन-11 में कंटेस्टेंट बनकर सब के दिलो पर राज कर रही है.
हिना खान बिग बॉस के घर में कभी घरवालों से लड़ाई को लेकर चर्चा में रहती है तो कभी अपनी ड्रेस की वजह से सुर्खियां बटोरती हैं.
यह मामला उस समय गंभीर हो गया था जब हिना खान ने साउथ इंड्रस्ट्री की एक्ट्रेसेस के अधिक मोटापे का मजाक बनाया था.
साउथ की अभिनेत्रियों के बारे में विवादित बयान देने के बाद उन्हें कई अभिनेत्रियां करारा जवाब दे रही है. इस बार एक अभिनेत्री है हिना के बयान से गुस्सा हो कर कहा की वह हिना खान को जोरदार थप्पड़ लगाना चाहती हैं.
फिल्म शादी में जरूर आना में नजर आने वाली ऐक्ट्रेस कीर्ति खरबंदा ने हिना के विवादितत बयान से नाराज हो कर कहा कि वह साउथ की फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं
और आपकी जानकारी के लिए बता दे की अभिनेत्रियों को वजन बढ़ाना और घटाना फिल्म के किरदार पर ही निर्भर करता है.
उन्होंने कहा की एक्ट्रेसेस के वजन को लेकर ऐसा बयान देना और हिना खान जैसी छोटे पर्दे की एक्ट्रेस ऐसी बात करती हैं तो गुस्सा आना तो लाजमी बात है.
कीर्ति ने अपने बयान एम् कहा साउथ इंडियन फिल्मों की अधिकतर ऐक्ट्रेस बबली लुक की हैं हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि वह मोटी या भद्दी दिखती है.
कीर्ति को बातो ही बातो में इतना अधिक गुस्सा आ गया था कि उन्होंने कह दिया कि क्या मोटापा-मोटापा लगा रखा है यदि ज्यादा बोलेगी तो यहीं पर दो थप्पड़ खाएगी.


Post a Comment