लहंगे के साथ सिर्फ चोली नहीं, ये स्टाइलिश कुर्ते करें कैरी
परफेक्ट एथनिक लुक के लिए लहंगा एक अच्छा ऑप्शन है. छोटे-मोटे फंक्शन से लेकर शादी पार्टी तक, आप हर जगह लहंगा कैरी कर सकती हैं. वैसे तो लहंगे और चोली के कई ऑप्शंस हैं, लेकिन क्या आप कुछ अलग ट्राय नहीं करना चाहती हैं?
अगर आपको भी फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है तो इस बार अपने लहंगा लुक को थोड़ा ट्विस्ट दें. इस तरह आप अपने पुराने लहंगे को भी नए लुक में कैरी कर सकती हैं. तो इस बार लहंगे के साथ चोली नहीं, कुर्ते को करें कैरी!
अगर आपका लहंगा बिल्कुल प्लेन है तो उसे एम्बेलिश्ड शॉर्ट कुर्ती और कॉन्ट्रास्टिंग कलर या बॉर्डर वाला दुपट्टा कैरी करें. ये आपके लुक को बिल्कुल बदल देगा.
एथनिक वेयर ड्रेस कोड वाली पार्टी के लिए ये सिंपल लहंगा और कुर्ता लुक बेस्ट है. अगर आपको ज़्यादा चमक-दमक पसंद नहीं है तो एक कलरफुल लहंगे के साथ रिच फैब्रिक वाला सिंपल कुर्ता बनवाएं और एक स्टेटमेंट नेकलेस से अपने लुक को एक्सेसराइज़ करें. ऑफिस की एथनिक पार्टी में भी ये लुक बेहद खूबसूरत लगेगा.
आप अपने लहंगे के साथ एक लॉन्ग जैकेट कुर्ता भी कैरी कर सकती हैं. ये आपको क्लासी लुक देगा. जैकेट कुर्ता आप अपने पसंद का बनवाएं.
संगीत या मेहंदी जैसे फंक्शंस के लिए अगर आपको एलीगेंट लुक चाहिए तो ये हाई स्लिट कुर्ता बनवाएं. कुर्ते और लहंगे का कलर कॉन्ट्रास्टिंग रखें, ताकि ये ज़्यादा उभर के आए. इसके साथ आपको दुपट्टा कैरी करने की ज़रूरत नहीं है.
लहंगे के साथ आप नॉर्मल कुर्ते की बजाए ऐसिमेट्रिकल कुर्ता भी कैरी कर सकती हैं. सगाई फंक्शन के लिए आप लहंगे के साथ हैवी कुर्ता पहनें.


Post a Comment