Header Ads

बॉलीवुड के इन सितारों ने बाहुबली फिल्म को किया था रिजेक्ट


बाहुबली फिल्म भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है.

 जिसने कई नए कृतिमान रच कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया.फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.

लेकिन शायद ही आप इस बात से अनजान होंगे की बाहुबली फिल्म पहले हिंदी में बन रही थी.

हालाकि ऐसा हो न सका. बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्री से बात करने पर उन्होंने इस फिल्म के लिए मन कर दिया था.

आइये जानते है किस अभिनेता को कौन सा रोल दिया जा रहा था और उन्होंने करने से मना कर दिया था.

शायद आप इस बात से अनजान है लेकिन इस फिल्म के लिए बाहुबली का रोल का ऑफर पहले ऋतिक रोशन को दिया गया था.

हालांकि ऋतिक फिल्म चयन करने में बहुत बड़ी गलती कर दी उन्होंने बाहुबली पर ध्यान न देते हुए मोहनजोदड़ो पर मेहनत करने लगे.

फिल्म बाहुबली की स्क्रिप्ट जॉन अब्राहिम को भी भेजी गयी थी. फिल्म में जॉन को भल्लाल्देव का नेगेटिव रोल अभिनय करने के लिए कहा गया था.

हलाकि इस बात पर जॉन अब्राहिम का किसी तरह का कोई जवाब नहीं आया था.

विवेक ओबरॉय को भी भल्लाल्देव का किरदार निभाने का ऑफर मिला था. हालांकि किसी कमिटमेंट की वजह से उन्होंने यह फिल्म नहीं की थी.

साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल को कटप्पा के किरदार का ऑफर मिला था. लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया.

श्रीदेवी को बाहुबली फिल्म में शिवगामी के रोल के लिए ऑफर मिला था. लेकिन कहा जा रहा है कि श्रीदेवी ने अधिक पैसो की मांग कि थी.

सोनम कपूर को अवंतिका के रोल का ऑफर दिया गया था. सोनम ने यह बात मीडिया को भी बताई थी. उन्होंने कहा था

 की बाहुबली फिल्म में अवंतिका के रोल का ऑफर मिला था. मैंने पूरीस्क्रिप्ट भी पढ़ी थी पर मुझे समझ नहीं आया की आखिर मैंने वह किरदार क्यों नहीं निभाया.

साउथ की खूबसूरत अदाकारा नयनतारा को पहले देवसेना का किरदार निभाने का ऑफर दिया गया था. लेकिन उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया था.