इवेंट में कुछ यूं नजर आए अनुष्का - विराट, मलाइका और ये सेलेब्स भी दिखे
शनिवार को मुंबई के होटल हयात में आयोजित इवेंट में बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे। इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली हाथों में हाथ डाले पहुंचे। अनुष्का रेड कलर के आउटफिट में गॉर्जियस लुक में नजर आईं। इवेंट में मलाइका अरोड़ ब्लैक कलर के गाउन में स्पॉट हुईं। इनके अलावा फराह खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख, जैकी भगनानी, आमिर खान, किम शर्मा, सोहेल खान, सीमा खान, चंकी पांडे वाइफ भावना के साथ नजर आए। क्रिकेटर जहीर खान मंगेतर एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के साथ इवेंट में पहुंचे।


Post a Comment