Header Ads

Bigg Boss 11 के घर पहुंचे कपिल शर्मा, अर्शी से बोले- अंडा क्यों खाएंगे ?


निवार को कपिल शर्मा सलमान खान के शो बिग बॉस 11 में पहुंचे।

शनिवार को कपिल शर्मा सलमान खान के शो बिग बॉस 11 में पहुंचे। बता दें कपिल शो में अपनी आने वाली फिल्म फिरंगी के प्रमोशन के लिए गए थे। घर में पहुंचे कपिल ने काफी मस्ती की और घर के सदस्यों के साथ जमकर हंसी मजाक किया। कपिल ने जैसे ही घर में एंट्री की सबसे पहले आकाश ददलानी ने उन पर कमेंट्स किया। कपिल ने आकाश से कहा कि ‘मै बहोत खुश हूँ कि मुझे कोई अंग्रेज़ भी जानता है। कपिल से अर्शी खान ने पूछा कि अंडा खाएंगे? कपिल ने जवाब दिया कि अंडा क्यों खाएंगे। दरअसल कपिल नहीं जानते कि बिग बॉस के घर में अंडे की कीमत बहुत ज्यादा है।

अर्शी के बाद जब कपिल ने शिल्पा शिंदे से पूछा कि आपका बिग बॉस के घर में कैसे आना हुआ? जवाब में शिल्पा ने कहा कि समय खराब चल रहा था। इसके बाद शो में कपिल ने एक टास्क/ गेम शुरू किया। टास्क था कि एक सदस्य जिस दूसरे सदस्य को सुधारना/सीधा करना चाहता है वो उसके तस्वीर पर लात मारेगा। इस टास्क के में सभी ने अपने-अपने दुश्मन पर लात मारके खूब गुस्सा निकाला। जानकारी के मुताबिक कपिल के बाद विद्या बालन भी सलमान के शो में पहुचने वाली है अपनी फिल्म ‘तुम्हारी सुलू’ का प्रमोशन करने के लिए।