ये है इंड्रस्ट्री के वो भगवान, जो पूजे जाते है मंदिरों में
हम सभी भगवान के मंदिरों में तो बहुत बार गए है. विश्व में ऐसे कई मंदिर है जहां पर लाखों करोडो की संख्या में भक्त जाते हैं.
लेकिन आज हम आपको जिन मंदिरों के बारे में बता रहें हैं उनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे.
यह मंदिर किसी देवी देवताओ के नहि बल्कि उन फिल्मी सितारों के है जिन्हें लोग भगवान कि तरह पूजते है.
देवी देवताओं के मंदिर की तरह ही ऐसे कई मंदिर है जो फिल्मी एक्टरों के नाम पर हैं. आइए जानते हैं फिल्मी एक्टरों के मंदिरों के बारे में.
रजनीकांत
साऊथ के सुपरस्टार रजनीकांत को साऊथ का भगवान भी कह जाता है. ऐसा कहा जाता है कि रजनीकांत के चाहने वालो ने साउथ में उनके नाम का एक मंदिर बनवाया है.
हलाकि जिस मंदिर को मीडिया रजनीकांत का मंदिर बताती है वह असल में भगवान शिव का एक मंदिर है. जो कोटिलिंगेश्वर मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है.
कोटिलिंगेश्वर मंदिर
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस मंदिर का निर्माण रजनीकांत के फैंस ने उनके जन्मदिन पर किया था.
इस मंदिर पर रजनीकांत के नाम का शिलालेख भी लगाया गया है. रजनीकांत के चाहने वालो ने उनके नाम पर इस मंदिर का निर्माण किया था.
शायद इसी लिए इस मंदिर को रजनीकांत का मंदिर भी कहा जाता है.
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के भी चाहने वालो कि कोई कमी नहीं है. उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस घंटो इन्तजार करते है.
कोलकाता में अमिताभ के नाम पर एक मंदिर का निर्माण किया गया है.
मंदिर का निर्माण
जहां अमिताभ की पूजा कि जाती है. आपको जानकर आश्चर्य होगा इस मंदिर में अमिताभ बच्चन की मूर्ति भी लगाई गई. इस मूर्ति की एक खासियत है
यह मूर्ति अमिताभ बच्चन जितनी ही बड़ी है.
साउथ इंडियन एक्ट्रेस खुशबू
बॉलीवुड की अभिनेत्रियों द्वारा साउथ फिल्म इंड्रस्ट्री में काम करने का क्रेडिट मशहूर ऐक्ट्रेस खुशबू को जाता है.
साउथ इंडियन एक्ट्रेस खुशबु ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म इंड्रस्ट्री से की थी. लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने साउथ कि तरफ अपना रुख कर लिया.
1990 में खुशबू ने अपने बेहतरीन अभिनय से लोगो के दिलों पर छाप छोड़ी थी.उन्हें फेंस इतना पसंद करने लगे थे
कि उनके फ़ैन्स ने उनके लिए मंदिर भी बना दिया था. खुशबू पहली ऐसी अभिनेत्री थीं जिनके नाम पर मंदिर का निर्माण किया गया था. उनका यह मंदिर तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में है.
पवन कल्याण
साउथ इंडियन एक्टर पवन कल्याण ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से अपनी ख़ास पहचान बनाई है. दिन प्रतिदिन वह लोगों में फेमस होते रहे.
पवन के एक फैन शकालका शंकर ने उनके नाम से न सिर्फ मंदिर का निर्माण किया बल्कि एक स्कूल भी खोला. पवन कल्याण का यह मंदिर श्रीकाकुलम, आंध्रप्रदेश में है.
इंडो-श्रीलंकन एक्ट्रेस पूजा उमाशंकर
पूजा के नाम से मशहूर पूजा गौतमी उमाशंकर एक भारतीय श्रीलंकाई ऐक्ट्रेस है. जो तमिल फिल्मों केके अलावा मलयालम , सिंहली और भी भाषाओँ की फिल्मों में भी अभिनय करती दिखाई दी है.
उनके फैन पूजा को भगवान की तरह पूजते है. पूजा एक मात्र ऐसी इंडियन अभिनेत्री हैं जिनका मंदिर विदेशी लोकेशन पर स्थित है.


Post a Comment