बबिता जी भी हुई थी यौन उत्पीड़न का शिकार कहा, ट्यूशन टीचर ने मुझे नीचे हाथ लगाया था ओर…
हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस एलिसा मिलानो ने जब से MeToo कैंपन चलाया हर कोई इसे सपोर्ट कर रहा है.
साथ ही कई महिलाओं ने अपने साथ हुए गलत व्यवहारों का जिक्र किया है. इस कैंपन के अंतर्गत सिर्फ सेलिब्रिटी ही नहीं बल्कि आम महिलाएं भी कहकर अपने साथ हुए गलत व्यवहारों के बारे में बता रही है.
हालांकि इस कैंपन का विरोध भी किया जा रहा है.
लेकिन जिस किसी के साथ भी यह घटना घाटी है वह अपनी आपबीती खुलकर बता रहा है. हाल ही में मल्लिका दुआ ने भी यौन शोषण के बारे सबको बताया था.
इस केम्पेन में एक और टीवी सेलिब्रेटी का नाम जुड़ गया है जिन्होंने अपने साथ हुए ऐसे किस्से के बारे में दुनिया को बतया है.
छोटे परदे का मशहूर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने भी MeToo कैंपन के जरिये सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है.
मुनमुन दत्ता ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि मैं भी इस तरह की समस्या पर कुछ शेयर करना चाहती हु. यौन शोषण क गंभीर मुद्दा है.
इसके खिलाफ विश्वभर में चल रहे कैंपेन से जुड़ना साथ ही जो महिलाए यह समस्या झेल चुकी है उनके साथ अपनी सहानुभूति दिखाने से एक बात तो साफ है कि यह समस्या बहुत बड़ी है.
मैं इस बात से अचंभित हूं कि कुछ अच्छे पुरुष यह सब देख कर भी हैरान हैं कि महिलाए भारी संख्या में इस तरह कि घटनाओं पर खुलकर बात कर रही हैं.
नहीं आपको इस बात से आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए. यह घटनाएं तो आप सब की नाक के नीचे ही हो रही है. यह घटनाएं तो आप ही के घर में हो रही है.
आप ही की बेटियों, बहनों, मां, पत्नी और आपकी मेड के साथ. आप उन सब का विश्वास जीतो और उनसे पूछो बेशक आप उनके जवाब को सुनकर दंग रह जाएंगे.
मुनमुन ने आगे लिखा यह सब लिखते हुए मेरी आंखों से तो आंसू आ रहे हैं मैं वापस अपने बचपन की यादों को जी रही हूं.
बचपन मैं अपने पास ही रहने वाले एक अंकल से काफी डरा करती थीं. में उन्हें जब भी अकेले मिलती थी तो वह अंकल मुझे जकड़ कर धमकी देते थे.
मुनमुन ने बताया की वह व्यक्ति उन्हें यह बात किसी को को भी नहि बताने कि धमकी देता था.
हो सकता है व्यक्ति जिसने मुझे हॉस्पिटल में जन्म लेते हुए देखा और बाद में जब मेरी उम्र 13 साल की थी तो उस व्यक्ति ने मुझे छूना सही समझा होगा.
क्योंकि मेरे शरीर में कई तरह के बदलाव हो रहे थे. या फिर मेरे ट्यूशन टीचर जिसने मुझे नीचे हाथ लगाया था. या फिर वह शिक्षक जिसे मैंने राखी बांधी थी.
लेकिन वह स्टूडेंट्स को ब्रा कि स्ट्रैप पकड़ कर खींचता था स्टूडेंट्स के स्तन पर थप्पड़ मारता था.
या फिर ट्रेन में मिला वह वहशी जिसने जकड़ लिया था क्यों? क्योंकि उस समय इतनी छोटी थीं चाहकर भी कुछ कह नहीं पायीं थी.
देश में ऐसी कई लड़कियां है जो अपनी आवाज को दबा कर बैठी है. इसका एक ही कारण है की वह हिम्मत नहीं जुटा पा रही है.
मुनमुन ने बताया की इस केम्पेन से जुड़ कर में बहुत गर्व महसूस कर रहीं हूं. में आप सब को बताना चाहती हूं
कि में भी इस चीज से गुजर चुकी हु. हलाकि आज के वक्त में किसी भी मर्द को सबक सिखाने का सहस रखती हु.


Post a Comment