सिर्फ 7वीं पास हैं जॉनी लीवर, पाई-पाई जोड़ कर बनाया आलीशान घर, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे वाह...
उनकी गोल आंखों में हंसी के रंग के इतने शेड्स छुपे हुए हैं जिसको फिल्म जगत आज भी परत दर परत निकालने में व्यस्त हैं।
हंसाने के अंदाज इतने दिलकश की मानो उदास चेहरा के लिए वो दवा हो। जॉनी लीवर का अंदाज बेहद ही निराला है।
बॉलीवुड के जाने माने कॉमेडियन जॉनी लीवर के फिल्म में हर किरदार को फैंस काफी पसंद करते हैं। आंध्र प्रदेश के एक क्रिस्चियन परिवार में जन्मे जॉनी ने सातवीं तक पढ़ाई की।
फिर इस इस शख्सियत ने कॉमेडी के क्षेत्र में इतना नाम कमा लिया की आज कई कॉमेडियंस इन्हें अपना गुरु मानते है।
जॉनी कई सालों से मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में एक 3BHK फ्लैट में रहते है।
उनकी पत्नी सुजाता ने हमेशा उनका साथ दिया है और दो होनहार बच्चे बेटी जिमी और बेटा जैसी उनकी जान है।
आंध्र प्रदेश में एक तेलुगु क्रिश्चियन परिवार में जन्मे जॉनी लीवर का पूरा नाम जॉन राव प्रकाश राव जनुमाला है।
कम ही लोग जानते हैं कि वो सिर्फ सातवीं क्लास पास हैं क्योंकि उन्होंने फाइनेंशियल प्रॉब्लम की वजह से बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी।
दरअसल उनके पिता हिन्दूस्तान लीवर लिमिटेड में काम करते थे। वहीं फैमिली में जॉनी सबसे बड़े थे इसके बाद 3 बहनें और 1 भाई था।
ऐसे में परिवार के लिए इनकम का सोर्स सिर्फ उनके पिता थे। इसलिए उन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़कर पेन बेचने जैसी जॉब करना शुरु कर दी थी।
अब वो पत्नी सुजाता, बेटी जिमी और बेटे जैसी के साथ अंधेरी (वेस्ट), मुंबई स्थित अपने 3BHK अपार्टमेंट में रहते हैं।
बताया जाता है कि मुंबई में जॉनी के और भी घर हैं। लेकिन इस फ्लैट से उन्हें खास लगाव है। उन्होंने इसे 1990 में खरीदा था।


Post a Comment