Header Ads

ये है कॉमेडियंस की जिंदगी में रंग भरने वाले जीवनसाथी


कॉमेडी का हमारी ज़िन्दगी मे होना बहुत ही जरुरी है क्योकि कॉमेडी बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है ज़िन्दगी को खुशनुमा तरह से ज़ीने का, यह हमे तनाव भरी ज़िन्दगी से राहत दिलाती है

हम सभी कभी ना कभी परेशानियों में घिरे होते है और उसे दूर करने के लिए हम कॉमेडी शो देखते है

टेलीविज़न इंडस्ट्री के कॉमेडियन्स लोगो की ज़िन्दगी में हसी के पलों को लाते है और हमारा मनोरंजन करने के लिए हर दिन नये-नये तरीके अजमाते है.

टेलीविज़न इंडस्ट्री में बहुत से कॉमेडियन्स है लेकिन हर किसी को अपने पसंदीदा कॉमेडियन को देखना अच्छा लगता है और उनकी लाइफ से जुडी बाते भी जानना के लिए उत्सुक रहते है

लेकिन बहुत कम लोग ही उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानते है तो चलिए आज हम आपको मिलवाते है आपके पसंदीदा कॉमेडियन्स के जीवन साथियों से.

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया

भारती सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया से सगाई कर ली है और बहुत ही जल्दी वह शादी भी करने वाले है हर्ष कॉमेडी सर्कस और कॉमेडी क्लासिज के लेखक है भारती और हर्ष एक दुसरे को 7 सालों से जानते है. 

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ



कॉमेडियन्स में लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा की गर्लफ्रेंड गिन्नी है जिनका असली नाम भवनीत चतरथ है कपिल और गिन्नी दोनों एक ही काँलेज में पढते थे और 2018 में दोनों शादी करने वाले है.

सुनील ग्रोवर और आरती



सुनील ग्रोवर जिन्हें लोग डॉ. मशहूर गुलाटी, गुथी और रिंकू भाभी के रूप में द कपिल शर्मा शो में बहुत ही पसंद करते है उनकी जीवनसाथी का नाम आरती है और उनका 6 साल का बेटा भी है जिसका नाम मोहन ग्रोवर है.

कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह


बॉलीवुड स्टार गोविंदा के भांजे कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह की पहली मुलाकात फिल्म की शूटिंग पर 2005 में ‘पप्पू पास हो गया’  के दौरान हुई थी और  कुछ ही समय में दोनों को प्यार हो गया. 

अली असगर और सिद्दीका


अली असगर का असली नाम अली अजगर है जो द कपिल शर्मा शो में नानी के किरदार से बहुत ही फेमस है अली की जीवनसाथी का नाम सिद्दीका है इनकी शादी 2005 में हुई थी और अली असगर के दो बच्चे भी है.

चन्दन प्रभाकर और नंदिनी खन्ना



चन्दन प्रभाकर कपिल शर्मा के दोनों शो में कम कर चुके है चन्दन राजू नौकर और चंदू चाय वाले किरदार से जाने जाते है चन्दन प्रभाकर और नंदिनी खन्ना की शादी हो चुकी है और उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है.

राजू श्रीवास्तव और शिखा



राजू श्रीवास्तव का असली नाम सत्यप्रकाश श्रीवास्तव है राजू को अपनी दूर की रिश्तेदार से पहली नजर में ही प्यार हो गया था 12 साल के बाद 1993 में राजू ने शिखा से शादी की.

एहसान कुरैशी और जीनत



2005 में लाफ्टर चैलेंजर के विनर है एहसान कुरैशी और जीनत 1990 में मिले और 4 साल बाद दोनों ने शादी कर ली अभी उनके दो बच्चे है एक  लड़की जो काँलेज में है और एक लड़का जो 11वी में है.

कीकू शारदा और प्रियंका



कीकू शारदा लोगो में द कपिल शर्मा शो की बम्पर, नर्स और पलक  के नाम से जाने जाते है कीकू शारदा ने 2003 में प्रियंका के साथ शादी की और उनके दो बच्चे भी है.