Header Ads

इस एक्ट्रेस ने की थी गुपचुप शादी, हसबैंड की मारपीट से खराब हुई थी आंख


एक्टर संजय खान बायोग्राफी लिख रहे हैं, जिसे उन्होंने नाम दिया है 'माय बेस्ट मिस्टेक्स'। ये बायोग्राफी नए साल में आएगी। संजय ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वे इस बुक में अपनी लाइफ, करियर, रिलेशनशिप से जुड़ी कई बातें शेयर करेंगे। उनकी इस बायोपिक को लेकर ये कयास भी लगाए जा रहे है कि क्या इसमें वे जीनत अमान और उनके रिलेशन को लेकर भी खुलासा करेंगे? खैर ये उनका पर्सनल मैटर है, लेकिन आज आपको संजय खान और जीनत अमान से जुड़ा किस्सा इस पैकेज में बताने जा रहे हैं।

जीनत अमान और संजय खान के अफेयर के किस्से भी बी-टाउन की सुर्खियां बने हैं। खबरें तो यहां तक थी कि दोनों ने फिल्म 'अब्दुल्ला' की शूटिंग के दौरान गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली थी। कहा जाता है कि संजय खान शॉर्ट टेम्पर थे और वे अक्सर जीनत के साथ मारपीट करते थे। एक बार तो उन्होंने जीनत की पब्लिकली जमकर पिटाई भी कर दी थी, जिससे उनकी एक आंख की रोशनी चली गई थी।