Header Ads

एक्ट्रेस के साथ नदीम का अफेयर, ठाकरे ने किया था बीच-बचाव!


गुलशन कुमार हत्याकांड में नामजद संगीतकार नदीम सैफी, दाऊद इब्राहिम की एक कॉल इंटरसेप्ट की वजह से चर्चा में है.

 नदीम इस वक्त इग्लैंड में रह रहा है. 12 अगस्त 1997 को मुंबई में गुलशन कुमार की हत्या में नदीम को सह-संदिग्ध के तौर पर नामजद किया गया था.

गुलशन कुमार पर एक मंदिर के बाहर तीन हमलावरों ने 16 गोलियां बरसाई थीं. कैसेट किंग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था.

रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रतिभा सिन्हा के साथ अफेयर मामले में बाल ठाकरे ने बीच-बचाव किया था.

नदीम ठाकरे परिवार का करीबी था. ठाकरे का मानना था कि गुलशन कुमार हत्याकांड में नदीम का इस्तेमाल एक टूल की तरह हुआ.

दरअसल, पिछले दिनों आजतक को मिली कॉल इंटरसेप्ट में डॉन दाऊद इब्राहिम किसी बातचीत में इग्लैंड में रह रहे जिस शख्स को लेकर चिंता जता रहा है,

माना जा रहा है कि वह कोई और नहीं गुजरे जमाने का प्रख्यात संगीतकार नदीम सैफी ही है. बातचीत के टेप खुलासा करते हैं

कि कैसे दाऊद का एक गुर्गा उसे वांछित संगीतकार को लेकर संभावित कानूनी खतरे के बारे में आगाह कर रहा है.

 बता रहा है कि संगीतकार के ब्रिटेन से भारत प्रत्यर्पण संबंधी मोदी सरकार के ताजा शुरू किए गए प्रयासों के क्या निहितार्थ हो सकते हैं.

बता दें कि नदीम, नदीम-श्रवन की जोड़ी के रूप में एक संगीतकार के तौर पर जाना गया. इस जोड़ी ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों का संगीत दिया.

 नदीम ठाकरे परिवार का काफी करीबी था. नदीम की ठाकरे परिवार से किस तरह करीबी थी इसका अंदाजा उसके एक बयान से लगाया जा सकता है.

गुलशन हत्याकांड मामले में नाम आने पर नदीम ने 1997 में इंडिया टुडे से कहा था, 'मैं उनपर (बाल ठाकरे) जितना भरोसा करता हूं उतना मुंबई पुलिस पर भी नहीं करता.'

 जानकारी के मुताबिक बालठाकरे के बेटे बिंदु माधव द्वारा निर्मित पहली बॉलीवुड फिल्म 'अग्निसाक्षी' में नदीम-श्रवन की जोड़ी ने ही संगीत दिया था.

प्रतिभा सिन्हा, माला सिन्हा की बेटी थीं. एक समय उनका अफेयर नदीम के साथ था. नदीम शादीशुदा थे. यह बात माला सिन्हा को ठीक नहीं लगी.

 जबकि प्रतिभा, नदीम के प्यार में इस कदर पागल थीं कि उन्होंने एक इंटरव्यू में नदीम से शादी तक करने की बात कह दिया था.

 जब माला सिन्हा दोनों के रिलेशनशिप को हैंडल नहीं कर पाई तो बाल ठाकरे की मदद ली. .

बाद में नदीम ने इस रिश्ते से पीछे हट गए और कहा कि वो तो बस प्रतिभा की मदद कर रहे थे. मैं अपने परिवार में खुश हूं.

 बाद में प्रतिभा ने भी खुद को नदीम से अलग कर लिया. रिपोर्ट्स की मानें तो इस अफेयर की वजह से प्रतिभा सिन्हा का करियर प्रभावित हुआ. वह वो मुकाम हासिल नहीं कर पाई जो उन्हें मिल सकता था

टेप सामने आने के बाद नदीम ने इंडिया टुडे से फोन पर बातचीत की. उसने दाऊद के साथ किसी तरह के संबंध की बात से इनकार किया.

नदीम ने आरोप लगाया कि एक शरीफ आदमी को बदनाम किया जा रहा है.