खुलेआम लड़कियों के फाेटो दिखाता था दलाल, शादी कराने का देता था झांसा
युवकों की शादी कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह जिले में सक्रिय है। गिरोह जिले में कई परिवारों को बर्बाद कर चुका है। इसी तरह के एक गिरोह ने जिले के चकेरी गांव में एक महिला के जरिए से एक कुंवारे लड़के और उसके परिवार के लोगों के साथ ठगी की, लेकिन इसी दौरान भास्कर कोरेपोन्डेंट की जानकारी में यह पूरा मामला आने के बाद भास्कर टीम ने 15 दिनों तक इस गैंग तक पहुंचने के लिए प्लानिंग बनाकर जाल बिछाया और आखिरकार शुक्रवार को पुलिस अफसराें की मदद से गिरोह का सरगना पकड़ा गया।
- जिले में लिंगानुपात के भारी अंतर के कारण सैकड़ों युवाओं का विवाह नहीं हो पा रहा है। इसके लिए लोग किसी भी स्तर पर समझौता करने को तैयार है। लोगों की इसी मजबूरी का फायदा उठा कर उनका विवाह करवाने वाले गिरोह यहां तेजी से सक्रिय हो रहे हैं।
- इस प्रकार के गिरोह पहले दलाल के माध्यम से इस प्रकार के जरूरतमंद लोगों से संपर्क करते हैं और बाद में उनके यहां विवाह का नाटक कर किसी महिला या युवती को भेज देते हैं।
- इस प्रकार के मामलों में दलाल द्वारा जरूरत मंद लोगों से रकम एेंठी जाती है। ठगी का शिकार होने वाले लोग लोक-लाज एवं हंसी होने के डर के कारण न तो पुलिस में जा रहे हैं और नहीं अपनी दास्तां किसी को बता पाते हैं। पिछलेदिनों एक गिरोह ने चकेरी में एक गरीब परिवार से संपर्क किया।
उनके बेटे का विवाह करवाने के नाम पर सौदा किया गया। एक महिला दिखाई गई और उसके साथ विवाह करवाने की बात कही गई। मोटी रकम भी एंठी गई। बाद में महिला को चकेरी लाया गया, जिसके साथ एक बच्चा था। - परिवार को बताया गया कि उक्त महिला विधवा है उसे परिवार मिल जाएगा और आपके लड़के को जीवन साथी। परिवार ने उन पर भरोसा कर लिया, लेकिन उनको इस बात का अंदाजा नहीं था कि वे ठगी गिरोह के चंगुल में फंस गए हैं।
संतरा योगी निवासी चकेरी ने बताया कि वह पिछले दिनों विकलांग शिविर में गई थी। वहां आने वाले लोग मजबूरी के मारे होते हैं। आज जब सामान्य युवकों को विवाह के लिए लड़की नहीं मिल रही है तो विकलांगों के लिए यह बड़ी चुनौती है। ऐसे में दलालों के लिए इस प्रकार के लोगों को अपने जाल में फंसाना आसान होता है।
- उससे भी शिविर के दौरान ही दलाल ने संपर्ककिया था और उसके भाई रतनलाल योगी निवासी चकेरी का विवाह करवाने के लिए बात की थी। इस प्रकार वह ठग गिरोह का शिकार हुई और मोटी रकम देकर शादी के नाम पर ठगी का शिकार हो गई।


Post a Comment