Header Ads

​रेस्टॉरेंट में फिंगर चिप्स लेने गया था शख्स, डिब्बा खोला तो बुलाई पुलिस


इंग्लैंड के ग्रेटर मैनचेस्टर शहर के एक रेस्टॉरेंट में कस्टमर ने उस समय हंगामा खड़ा कर दिया जब उसे अपने फूड बॉक्स में रखी फिंगर चिप्स पर ग्रेवी नजर आई। उसने रेस्टॉरेंट के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत कर दी। मामला सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर फिंगर चिप्स के फोटोज डालकर मजे लेने भी शुरू कर दिए।

- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब शख्स ने फिंगर चिप्स का डब्बा खोला तो उसे चिप्स ग्रेवी में डूबे दिखाई दिए। यह देखकर उसने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस को फोन करने के बाद शख्स ने रेस्टॉरेंट में मारपीट भी की।
- इस शिकायत पर रात 2 बजे पुलिस रेस्टॉरेंट पहुंची, लेकिन तब तक यह बंद हो चुका था। वह शख्स भी जा चुका था।

यह मामला तब सामने आया, जब मैनचेस्टर पुलिस के एक अधिकारी ने इसे ट्विटर पर शेयर किया। पुलिस के इस अधिकारी ने लिखा - 'कस्टमर और रेस्टॉरेंट मैनैजर के बीच यह मामूली बहस थी, लेकिन बताइए कि भला फिंगर चिप्स के लिए भी कोई ग्रेवी होती है क्या?'