Header Ads

हमारा चाय वाला तो तुम्हारे बार वाले से बेहतर है


बॉलीवुड के एक्टर और बीजेपी सांसद परेश रावल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादित ट्वीट किया जिसकी आलोचना होने के बाद उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया.

यूथ कांग्रेस की ऑनलाइन मैगजीन युवा देश में नरेंद्र मोदी के खिलाफ यह अपमानजनक ट्वीट किया गया था. जिसमे नरेंद्र मोदी को ब्रिटिश पीएम थेरेसा और डोनाल्ड ट्रम्प के साथ बातचीत को दिखाया था.

आज कोंग्रेस पार्टी का अहंकार और ग़रीबों के प्रति उनकी अपमानजनक सोच फिर एक बार उजागर हो गयी है।क्या ग़रीब परिवार के लोगों को भारत का प्रधानमंत्री बनने का अधिकार नहीं है?सोनिया गांधी और राहुल गांधी को देश के सभी ग़रीबों का अपमान करने वाले यूथ कोंग्रेस के इस ट्वीट का जबाव देना होगा
परेश रावल ने कुछ समय बाद अपने इस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया. किये गए इस ट्वीट के बाद गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने कांग्रेस के राहुल गांधी से स्पष्ट जवाब मांगा.

जानकारी के अनुसार परेश रावल ने अपने किये गए विवादित ट्वीट के चलते माफी भी मांगीपरेश रावल ने अपने ट्वीट के डिलीट किये जाने के बाद कहा की उस ट्वीट को अच्छा ट्वीट नहीं कहा जा सकता है. इसलिए उसे मेने डिलीट कर दिया है. यदि इस ट्वीट से किसी की भी भावनाएं को आहत पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं.

कांग्रेस की एक ऑनलाइन मैगजीन युवा देश पर प्रधमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक अपमानजनक MEME पोस्ट किया था.
इस अपमानजनक MEME में मोदी के साथ डोनाल्ड ट्रम्प और थेरेसा से बातचीत करते नजर आये हैं. नरेंद्र मोदी की तस्वीर के ऊपर आप ने देखा विपक्ष मेरे कैसे-कैसे मेमे बनवाता है लिखा गया था.

मोदी के बाद डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर के ऊपर लिखा गया था उसे मेमे नहीं मीम कहा जाता है. ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा की तस्वीर के ऊपर लिखा गया था तू चाय बेच.

पोस्ट किये गए MEME में नरेंद्र मोदी एक स्पीच में कहते है की हमारे विकास के लिए सिर्फ 22 साल काफी नहीं थे. हमें एक मौका और चाहिए. इसके बाद उन्हें लड़की जवाब देती नजर आ रही है. कह रही है दूसरों के बाथरूम की बजाय यदि सही समय पर अपने बेडरूम में झाकते तो विकास आज के समय में घोड़ी चढ़ रहा होता.

सीएम विजय रूपाणी लिखा यह गरीबों के लिए कांग्रेस के नजरिए को दर्शाता है। क्या क्राउन प्रिंस मतलब राहुल गाँधी इसका समर्थन करते हैं. सूरज हेगड़े ने अपने ट्वीट पर माफी मांगते हुए कहा की हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और माफी भी मांगते हैं. उन्होंने कहा की इस तरह के ट्वीट वॉलेंटियर करते हैं लेकिन हम हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इस तरह का ट्वीट किसने किया.