Header Ads

लाइमलाइट से दूर रहती है जूही चावला की बेटी, लंदन में कर रही पढ़ाई


एक्ट्रेस जूही चावला अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनकी बेटी जाह्नवी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 13 नवंबर, 1967 को अंबाला (हरियाणा) में हुआ था। बता दें कि जूही ने 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे बेटी जाह्नवी (2001) और बेटा अर्जुन मेहता (2003)। बता दें कि जूही ने अपने दोनों बच्चों को लाइमलाइट से हमेशा दूर रखा। उनके दोनों बच्चे कभी भी किसी बॉलीवुड पार्टी या फिर इवेंट में नजर नहीं आते हैं।

जूही की बेटी जाह्नवी और बेटा अर्जुन ने धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की है। आगे की पढ़ाई दोनों लंदन में कर रहे हैं। उनके पेरेंट्स यानी जूही और जय मेहता ने दोनों का एडमिशन यूके के बोर्डिंग स्कूल चार्टर्ड हाउस में करवाया है। इसी साल अगस्त में जूही ने अपनी बेटी की फोटो शेयर की थी जब जाह्नवी ने स्कूल में 10 स्टूडेंट्स में जगह बनाई थी।

जूही ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके बच्चों को फिल्मों में कोई रुचि नहीं है। जाह्नवी राइटर बनना चाहती है। उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी लो प्रोफाइल में रहना पसंद करती हैं। इतना ही नहीं वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं है। उन्होंने बताया था कि जाह्नवी, दीपिका पादुकोण और वरुण धवन की फैन है।